फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Tower Demolition Live: आठ सेकंड में जमींदोज हुआ नोएडा का ट्विन टावर, कई मीटर तक फैला धूल का गुबार

Sun, 28 Aug 2022 06:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Aug 2022 06:05 PM IST
खास बातें

Supertech Twin Tower Noida Demolition News Live: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर धमाके के बाद जमींदोज कर दिया गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यहां पढ़ें ट्विन टावर से जुड़ा लाइव अपडेट...

विज्ञापन
Noida Tower Demolition Live: Supertech Twin Tower Case History, Owner Name, Demolition Reason News in Hindi
ट्विन टावर हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:04 PM, 28-Aug-2022

धमाके से एक दिन पहले पूरी रात ढंग से नहीं सो पाए

सुपरटेक के ट्विन टावर्स गिराने का जिम्मा संभाल रही एडिफिस कंपनी के ब्लास्टर चेतन दत्ता ने बताया कि डिमोलिशन शत-प्रतिशत सफल रहा। पूरी बिल्डिंग को गिराने में 9-10 सेकेंड का समय लगा। जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए। हम 5 लोग टावर से बस 70 मीटर की दूरी पर थे। दत्ता ने बताया कि मेरी टीम में 10 लोग थे। इसके साथ ही 7 विदेशी विशेषज्ञ और एडिफिस इंजीनियरिंग के 20-25 लोग भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि धमाके से एक दिन पहले वो पूरी रात ढंग से नहीं सो पाए थे।
04:37 PM, 28-Aug-2022

100 पानी के टैंकर और 300 सफाई कर्मचारी तैनात

नोएडा प्राधिकरण की सीओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि विध्वंस से पहले और बाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक डेटा लगभग समान है। शाम सात बजे के करीब आसपास के खाली सोसाइटियों के निवासियों को अपने घरों में वापस जाने की अनुमति दी जाएगी। यहां लगभग 100 पानी के टैंकर और 300 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
04:33 PM, 28-Aug-2022

नोएडा प्राधिकरण की सीओ रितु माहेश्वरी ने लिया हालात का जायजा

नोएडा प्राधिकरण की सीओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि मलबे की चपेट में आने से पास की एटीएस सोसायटी की 10 मीटर की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। अन्य कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

04:02 PM, 28-Aug-2022

फरीदाबाद फ्लाई ओवर हिला

एटीएस सोसायटी के बाद एमराल्ड की बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा फरीदाबाद फ्लाई ओवर के हिलने की खबर है। केंद्रीय मंत्रालल के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। 
03:42 PM, 28-Aug-2022

एटीएस सोसायटी की बाउंड्री क्षतिग्रस्त

एटीएस सोसायटी में एसीपी अभिमन्यु निरीक्षण कर रहे हैं। अभी तक बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने की खबर है। 
03:36 PM, 28-Aug-2022

पूरे प्लान के साथ काम किया गया और टावर को गिराया गया

नोएडा पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरे प्लान के साथ काम किया गया और टावर को गिराया गया। सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम थे जिस कारण से सब कुछ सही से हुआ। हम अवशेष और बचे हुए विस्फोटकों का आकलन करने के लिए साइट पर जा रहे हैं यदि वे वहां छोड़े गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 28-Aug-2022

पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस पास जमे धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्विन टावर्स के ध्वस्त होने के बाद आसपास धूल का गुबार फैला।

03:16 PM, 28-Aug-2022

आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा। 
 
02:47 PM, 28-Aug-2022

नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोला

नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पानी का छिड़काव किया जा रहा है। 


 
02:35 PM, 28-Aug-2022

आठ सेकंड में जमींदोज हुआ नोएडा का ट्विन टावर

नोएडा का ट्विन टावर आठ सेकंड में जमींदोज हो गया, कई मीटर तक धूल का गुबार फैला हुआ है। एक्सप्रेस वे तक धुएं का गुबार पहुंच गया है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed