फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Result: एमसीडी में 'आप' को बहुमत, 134 सीटें जीतीं, केजरीवाल बोले- 'सब मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे'

Wed, 07 Dec 2022 10:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Dec 2022 10:07 PM IST
खास बातें

Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi Live: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। जानिए चुनाव से जुड़ा सबसे तेज अपडेट...

विज्ञापन
Delhi MCD Election Live Update: Ward Wise MCD Election Results, Nigam Chunav CEO Delhi Results .Eci.Gov.In
एमसीडी में आप की जीत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:23 PM, 07-Dec-2022

असम के सीएम बोले BJP विधानसभा चुनावों के चलते एमसीडी पर नहीं कर पाई फोकस

एमसीडी चुनाव में भाजपा की हार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा दिल्ली पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जहां गुरुवार यानी कल मतगणना होनी है।
05:55 PM, 07-Dec-2022

आप का दावा देश में राष्ट्रीय राजनीति AAP Vs BJP बनती जा रही

आप ने ट्वीट कर कहा है कि एमसीडी में आप ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। ये चुनाव नतीजे कहीं न कहीं देश में राष्ट्रीय राजनीति के बारे में संकेत देते हैं, जो AAP बनाम BJP बनती जा रही है। केजरीवाल बनाम मोदी बनती जा रही है।
विज्ञापन
05:42 PM, 07-Dec-2022

आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं: आप

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि, 'आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं, काम की राजनीति पर हमने पूरा चुनाव मुद्दों पर लड़ा, दिल्ली की जनता ने संदेश दिया है'। पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव नहीं।
04:41 PM, 07-Dec-2022

आज होगी भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बाद में एमसीडी में जीतने वाले पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है। 
04:36 PM, 07-Dec-2022

हरभजन सिंह ने दी जीत की बधाई

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं। 
 
04:31 PM, 07-Dec-2022

MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतीं

MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 07-Dec-2022

दिल्ली के लोगों को बधाई: केजरीवाल

दिल्ली के लोगों ने बड़ा मैसेज दिया है। पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी। जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। हम गाली गलौच नहीं करते। मेरा दिल कहता है कि पॉजिटिव राजनीति बढ़ेगी, तो देश दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। गुंगागर्दी, लफंगई से देश आगे नहीं बढ़ेगा। 75 साल से पीछे है। अब टाइम नहीं है। विकास और पॉजिटिव की राजनीति करनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों को बधाई। सबसे कहता हूं कि अहंकार मत करना। बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। कई सारे पार्षद, विधायक, मंत्री बने हैं, कोई अहंकार नहीं करे, अहंकार किया, तो ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।
 
04:06 PM, 07-Dec-2022

कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है: केजरीवाल

दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है। मेरे पास बहुत लोग आते हैं। कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौच करनी पड़ती है। तूतू मैं-मैं करते है। हम शरीफों की पार्टी है। कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है। लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है। दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं। आज दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं। 
04:00 PM, 07-Dec-2022

केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं: केजरीवाल

दिल्ली को ठीक करने में सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार का सहयोग भी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। सब हमारी ओर देख रहे हैं। 
03:48 PM, 07-Dec-2022

सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं: केजरीवाल

दिल्ली को ठीक करने में उनका भी सहयोग लेंगे। सबको मिलकर काम करना है। सभी से अपील है सभी प्रत्याशी, सभी पार्टियों से कहता हूं कि राजनीति आज तक है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों को मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed