Manish Sisodia Arrested Live : शराब घोटाले में सिसोदिया गिरफ्तार, भाजपा मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेगी आप
{"_id":"63fad34ed30e22ed3a06e475","slug":"manish-sisodia-cbi-interrogation-live-updates-aap-protest-rajghat-visit-read-all-updates-2023-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Manish Sisodia Arrested Live : शराब घोटाले में सिसोदिया गिरफ्तार, भाजपा मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 Feb 2023 01:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:45 AM IST
खास बातें
Delhi Excise Policy Case Live Updates in Hindi : शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं, आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
समर्थकों के बीच सिसोदिया...
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:45 AM, 27-Feb-2023
सीबीआई ने बताया क्यों किया सिसोदिया को गिरफ्तार
सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने कहा कि उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए और जांच में सहयोग नहीं किया। इसीलिए उनको गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और लागू करने तथा निजी व्यक्तियों को निविदा के बाद लाभ देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
12:13 AM, 27-Feb-2023
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी बाकी मनोज : तिवारी
इस बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि शराब घोटाले में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी अभी बाकी है। तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। सिसोदिया की गिरफ्तारी केवल इसलिए नहीं हुई है कि वह इस मामले में आरोपी हैं बल्कि उनकी गिरफ्तारी सबूतों को नष्ट करने को लेकर भी की गई है।
विज्ञापन
12:02 AM, 27-Feb-2023
सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन
शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 12 बजे प्रदर्शन करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यद प्रदर्शन देश व्यापी स्तर पर होगा।11:59 PM, 26-Feb-2023
36 लिए गए हिरासत में
दक्षिण जिले से उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, विधायक रोहित कुमार और दिनेश मोहनिया समेत 36 लोगों को धारा 144 के उल्लंघन में हिरासत में लिया गया।11:06 PM, 26-Feb-2023
सभी एजेंसियां भाजपा की स्क्रिप्ट के अनुसार काम कर रही हैं: सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सतैंद्र जैन की गिरफ्तारी के बारे में हमने पहले ही कह दिया था, तब भाजपा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी वाले झूठ बोल रहे हैं। हमने कहा कि अब इनके निशाने पर मनीष सिसोदिया हैं तो भाजपा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। आज सारी एजेंसियां, संविधान/कानून के हिसाब से नहीं, भाजपा की स्क्रिप्ट के अनुसार काम कर रही हैं।10:53 PM, 26-Feb-2023
बीआरएस ने गिरफ्तारी की निंदा की
तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम करार दिया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने एक बयान में कहा कि भाजपा उन राज्यों में विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को उकसा कर धोखे की राजनीति कर रही है, जहां वह सत्ता में नहीं आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 PM, 26-Feb-2023
संबित पात्रा ने बोला हमला
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमने शराब मंत्री मनीष सिसोदिया से कुछ सवाल पूछे थे। अरविंद केजरीवाल खुद एक ब्यूरोक्रेट रहे हैं उन्हें तकनीकी सवालों के जवाब देना आता है, लेकिन क्या इतने महीनों में उन्होंने या उनकी टीम में से किसी व्यक्ति ने आबकारी नीति पर कोई तकनीकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की?
10:33 PM, 26-Feb-2023
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कसा तंज
डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया ने अपने लिए भजापा ब्रांड की वाशिंग मशीन बनवा ली होती, तो उन्हें कभी गिरफ्तार नहीं किया जाता। सहयोगी दल शिवसेना, अकाली दल, जद(यू) टीडीपी और अन्य सभी दलों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। सीबीआई, ईडी, आईटी ही सच्चे सहयोगी बने हुए हैं।If Manish Sisodia had got himself a BJP brand of washing machine, he would never been arrested... Allies ShivSena, SADal, JD(U) TDP & others have all abandoned BJP. Only CBI, ED, IT remain true allies: TMC MP Derek O'Brien on Dy CM Sisodia's arrest pic.twitter.com/koLxPF2AQJ
— ANI (@ANI) February 26, 2023
10:19 PM, 26-Feb-2023
संजय सिंह समेत 36 लोग हिरासत में
आप नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने में हिरासत में रखा गया है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि संजय सिंह (सांसद राज्यसभा), गोपाल राय (विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री), रोहित कुमार महरौलिया (विधायक, त्रिलोकपुरी) और दिनेश मोहनिया (विधायक संगम विहार) सहित कुल 36 लोगों को दक्षिण जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।09:52 PM, 26-Feb-2023
संजय सिंह समेत कई अन्य लोगों नहीं किया गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संजय सिंह समेत कई अन्य लोगों को अभी तक हिरासत में रखा गया है। हिरासत में रखे गए लोगों में से किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
थाने के अंदर बैठे संजय सिंह व अन्य
थाने के अंदर बैठे संजय सिंह व अन्य