फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025 Live: दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

Fri, 10 Oct 2025 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Oct 2025 11:20 PM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2025 Pooja Live Updates: देशभर में आज करवा चौथ का व्रत है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन में उन्नति की कामना से करती हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Live Updates Delhi, Uttar Pradesh, Dehradun, Shimla, Jammu, Puja Vidhi Chand Nikalne Ka Sama
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ की रस्में निभाईं - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:17 PM, 10-Oct-2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ की रस्में निभाईं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ की रस्में निभाईं और चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ा।
 
10:37 PM, 10-Oct-2025
चांद दिखने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने पूजा-अर्चना की और अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
10:35 PM, 10-Oct-2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने चांद निकलने के बाद अपना करवा चौथ का व्रत खोला।
09:38 PM, 10-Oct-2025

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्नी के साथ निभाईं करवा चौथ की रस्में

भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने पत्नी के साथ करवा चौथ की रस्में निभाईं। इसके बाद उनके लिए गाना भी गाया।
 
09:36 PM, 10-Oct-2025

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लखनऊ में आवास पर करवा चौथ की निभाई रस्में

उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर चांद देखने के बाद करवा चौथ की रस्में निभाईं।
 
08:54 PM, 10-Oct-2025
सीएम रेखा ने महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं। यह एक खूबसूरत त्योहार है। इस त्योहार को मनाने की हमारी परंपरा हमारे वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाती है। भारत की ऐसी परंपराएं हमारे जीवन को आगे बढ़ाती हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 10-Oct-2025

यूपी: ग्रेटर नोएडा में दिखा करवा चौथ का चांद

ग्रेनो में दिखा चांद - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देती महिला।
08:48 PM, 10-Oct-2025
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिलाओं को करवा चौथ की दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, करवा चौथ का त्योहार पूरे विश्व में सनातनी संस्कृति के अनुयायियों द्वारा मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश की बहनों को मेरी शुभकामनाएं और मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हों।
 
08:32 PM, 10-Oct-2025

Chand Kab Niklega LIVE: जानें करवा चौथ पूजन का मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट से हो चुका है। इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार 10 अक्तूबर यानी की आज करवा चौथ का व्रत मान्य होगा। करवा चौथ पर शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

08:06 PM, 10-Oct-2025
ग्रेटर नोएडा की एसकेए मेट्रो विल सोसाइटी में महिलाओं ने करवाचौथ का किया पूजन
करवाचौथ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में पूरे दिन खासी रौनक रही। बाजारों में महिलाएं सुहाग का सामान खरीदते हुए नजर आईं। सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पतियों ने भी सरगी और अन्य तैयारियों में पत्नियों की सहायता की। दोपहर होते ही शहर की अलग-अलग सोसाइटी, सेक्टर व कॉलोनियों के पार्क, क्लब हाउस, सामुदायिक भवन और मंदिरों में सजी-संवरी सुहागिनें कथा सुनने के लिए एकत्रित हुईं और करवाचौथ की कथा का श्रवण किया। रात को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत खोला।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed