Nuh Shobha Yatra: पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा, VHP नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने किया जलाभिषेक
{"_id":"64ec27774054c920720f26d9","slug":"nuh-shobha-yatra-live-forces-deployed-internet-suspended-schools-colleges-and-banks-closed-high-alert-in-nuh-2023-08-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nuh Shobha Yatra: पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा, VHP नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 28 Aug 2023 07:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद/नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद/नूंह
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:18 PM IST
खास बातें
Nuh Braj Mandal Yatra Live News in Hindi: विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। हालांकि जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नूंह जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। जिले की सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। आसपास के जिलों में भी सुरक्षा कड़ी है।
विज्ञापन
Nuh braj mandal yatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:37 PM, 28-Aug-2023
सेक्टर-11 के मंदिर में लोगों से करवाया जलाभिषेक
नूंह में जलाभिषेक के लिए जाने की तैयारी कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर सेक्टर 11 मंदिर में जलाभिषेक करवाया। इससे पहले नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से 51 लोगों की शोभायात्रा निकली। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के नेतृत्व में साधु संतों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।
04:22 PM, 28-Aug-2023
पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा
नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने शहर में जगह -जगह लगे नाकों का लिया जायजा, साथ ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
03:11 PM, 28-Aug-2023
अंबाला में विश्व हिंदू तख्त प्रमुख हाउस अरेस्ट
अंबाला में पुलिस ने विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य को हाउस अरेस्ट किया है। शांडिल्य ने सोमवार को नूंह मंदिर में जलाभिषेक करने का ऐलान किया था,लेकिन शांडिल्य के आवास पर रविवार रात से ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया। शांडिल्य ने कहा कि मैं वकील हूं। मुझे भारतीय कानून में पढ़ा दें कि मैं किस कानून के तहत अपने मंदिर में जलाभिषेक नहीं कर सकता। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद शांडिल्य ने विश्व हिंदू तख्त के जत्थे के साथ सेक्टर-1 स्थित श्री राम मंदिर में जलाभिषेक किया। शांडिल्य ने कहा अगले सप्ताह दिल्ली में बैठक होगी और जलाभिषेक होकर रहेगा और अब जलाभिषेक यात्रा दिल्ली संसद भवन से शुरू होगी और शांडिल्य के साथ अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नंद किशोर मिश्रा को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।
02:33 PM, 28-Aug-2023
सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत
नूंह के नल्हड़ मंदिर में शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया। पुलिस ने नूंह जिले के ही लोगों को दी जलाभिषेक की अनुमति। पुलिस के वाहनों में ही जाकर मंदिर में जलाभिषेक किया गया। विहिप अभी भी जलाभिषेक शोभा यात्रा निकालने पर अड़ा है। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात नगीना थाने के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर हकमुद्दीन की मौत हो गई। मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। वैसे अभी तक कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान चलते-चलते गिर गए।
02:32 PM, 28-Aug-2023
नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से निकली 51 लोगों की शोभायात्रा
नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से निकली 51 लोगों की शोभायात्रा। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के नेतृत्व में साधु संतों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। जिले की सभी सीमाओं पर लगाए गए नाकों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। जलाभिषेक यात्रा में हिंदू- मुस्लिम एकता देखने को मिली। भाजपा नेता चौधरी जाकिर हुसैन ने भी साधु संतों के साथ किया जलाभिषेक।
01:53 PM, 28-Aug-2023
इलाके में स्थिति सामान्य: ममता सिंह
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य है, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इलाके में बल की तैनाती की गई है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इलाके में सब कुछ सामान्य होने पर हम सभी प्रतिबंध हटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 28-Aug-2023
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, स्वामी धर्मदेव समेत अन्य लोगों ने नूंह के नलहड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के लिए निकल गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा ब्रजमंडल की शोभायात्रा को लेकर आह्वान किया गया था लेकिन प्रशासन ने ब्रजमंडल की यात्रा करने का किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। जिला में लगातार जलाभिषेक का कार्य चल रहा है। यह जलाभिषेक हर सोमवार को किया जाता है पिछले सोमवार भी ढाई सौ से 500 लोगों ने मंदिर में जलाभिषेक किया था। इसी प्रकार आज भी स्थानीय लोगों द्वारा नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम जारी है। जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनी हुई है।
01:34 PM, 28-Aug-2023
हिरासत में भाजपा नेता मोतीराम शर्मा
भाजपा नेता मोतीराम शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोतीराम शर्मा शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य हैं। उनके नाम की शोभायात्रा में शामिल होने की स्वीकृति भी थी।01:28 PM, 28-Aug-2023
नूंह हिंसा पर सदन में भारी हंगामा
नूंह हिंसा पर सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ गया जिसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर यह सोची समझी साजिश है तो जांच में जनता को पता चल जाएगा। वहीं भाजपा के विधायक सत्यप्रकाश ने कांग्रेस विधायक मामन खान के बयान प्याज के छिलके की तरह फोड़ देंगे को उठाया।12:52 PM, 28-Aug-2023