Delhi Traffic Jam: ऑफिस पहुंचने की जद्दोजहद के बाद शाम को घर पहुंचना मुश्किल, जानें दिल्ली के ट्रैफिक का हाल
Farmer Protest Traffic Advisory Live News in Hindi: दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। गाजीपुर, नोएडा, बदलपुर, गुरुग्राम, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अलावा भारी सुरक्षाबल मौजूद है। किसानों ने दिल्ली कूच कर संसद भवन व जंतर-मंतर पर प्रर्दशन करने की घोषणा के बाद नई दिल्ली जिले की सभी 29 सीमाएं मंगलवार सुबह ही सील कर दी गई थीं।
लाइव अपडेट
.हरियाणा/पंजाब/हिमाचल आदि के लिए अंतरराज्यीय बसें और एचजीवी वाणिज्यिक ट्रकों को सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक वाया लोनी बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल रोड की ओर जाने के लिए मजनू का टीला,आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लेना होगा।
. आजादपुर मंडी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले ट्रकों को आजादपुर मंडी से डायवर्जन लेना होगा, सर्विस रोड से आउटर रिंग रोड, हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर जाना होगा और रोहिणी जेल रोड सेक्टर-18 से बादली मेट्रो स्टेशन से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट के लिए यू-टर्न लेना होगा।
. केवल डीटीसी बसों और कारों/चार पहिया वाहनों को मुकरबा चौक से एनएच-44 की ओर नरेला और सफियाबाद सीमा की ओर जाने के लिए निकास संख्या लेने की अनुमति है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
यहां पढ़ें पूरी एडवाइजरी-
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 14, 2024
Singhu border on NH-44 is inaccessible for traffic. Please follow the advisory for diversions and alternative routes.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/pPNWpUlhY4
दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी जाम
VIDEO | Heavy traffic jam witnessed on Delhi-Gurugram Expressway as police put up barricades in view of farmers' 'Delhi Chalo' march.#TrafficJam #Gurugram pic.twitter.com/RRm6L6ATKf
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2024
दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर भी आवागमन पूरी तरह से बाधित है। पुलिस का टीकरी बॉर्डर पर सख्त पहरा है, यहां पर भी कई लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। जिसके चलते यहां भी लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली का सिंघु बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कल जहां लोग पैदल बॉर्डर पर आ-जा रहे थे। बुधवार को बॉर्डर पूरी तरह से पैदल यात्रियों के लिए भी बंद कर दिया गया है। पैदल यात्री बैरियर फांदकर कर दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं जहां-जहां पैदल जाने के लिए रास्ता था, उसे भी बंद कर दिया गया है।
शूंभ बॉर्डर पर आवाजाही पर रोक, आमजन परेशान
पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर जहां प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पथराव और सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने की घटना आज सुबह हुई, वहां सख्ती के चलते आमजनों की आवाजाही ठप है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
दिल्ली से पंजाब जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करने की अपील
किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। #हरियाणापुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।
— Haryana Police (@police_haryana) February 14, 2024
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए ऐसे निकले... हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
"दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे। #TrafficAdvisory," posts @police_haryana. pic.twitter.com/H1ZtZ2g2Vp
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2024
डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक सामान्य
यातायात अपडेट
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) February 14, 2024
समय 12:57 DND टॉल पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है।
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/3l0RFjmrrC