फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Government Live: 'पैसा और शराब खुलेआम बांटी गई, आचार संहित का उल्लंघन हुआ', बैठक में बोले सिसोदिया

Sun, 09 Feb 2025 06:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Feb 2025 06:12 PM IST
खास बातें

Delhi Politics Live Updates News: राजधानी दिल्ली में भाजपा का 26 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी। अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Delhi Government Formation Live update CM Atishi Malena resignation BJP next Chief Minister candidate
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

लाइव अपडेट

06:09 PM, 09-Feb-2025

'चुनाव आयोग के नियमों और आचार संहिता का किया गया उल्लंघन'

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने उन आप उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाया, जो चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। सभी ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा, जबकि पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। पैसा, शराब खुलेआम बांटी गई। भारत के चुनाव आयोग के नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। हम अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की सेवा करेंगे।"
 
04:47 PM, 09-Feb-2025

'अभी विश्लेषण चल रहा है कि आप क्यों हारी'

बैठक के बाद आप नेता आतिशी ने कहा, "अभी विश्लेषण चल रहा है कि आप क्यों हारी, लेकिन यह दिल्ली की जनता का जनादेश है। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। यह चुनाव इतनी गुंडागर्दी के साथ हुआ, ऐसा चुनाव दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जहां खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, खुलेआम शराब बांटी जा रही है, पुलिस खुलेआम बंटवा रही है और जो इसकी शिकायत कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। लेकिन हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और विरोध के रूप में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।'
विज्ञापन
04:27 PM, 09-Feb-2025

विधायकों से बैठक के लिए भाजपा ने एलजी से मांगा समय 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के एक दिन बाद भाजपा ने रविवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक के लिए समय मांगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सक्सेना को पत्र लिखकर शहर के 48 नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और सात लोकसभा सांसदों के साथ बैठक के लिए समय मांगा।
04:10 PM, 09-Feb-2025

आतिशी और आप नेता गोपाल राय बैठक के लिए पहुंचे केजरीवाल के आवास

आप नेता गोपाल राय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे। आप नेता और दिल्ली की निवर्तमान सीएम आतिशी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के लिए पहुंचीं। 
03:38 PM, 09-Feb-2025

'मुस्तफाबाद का नाम बदलकर दूंगा'

मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "मैंने कहा था कि अगर मैं जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार रख दूंगा, मैं ऐसा करूंगा।"
01:00 PM, 09-Feb-2025
आप नेताओं का दल पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचा
आप सांसद संजय सिंह, बाबरपुर विधानसभा सीट से विजयी उम्मीदवार गोपाल राय और आप के महासचिव संदीप पाठक समेत आप नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 09-Feb-2025
एलजी से मुलाकात के बाद यह बोले लवली
गांधीनगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात पर कहा, "यह बस एक शिष्टाचार मुलाकात थी।"
 
12:35 PM, 09-Feb-2025
कांग्रेस अध्यक्ष राय ने बताया क्यों केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने नकारा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल कुछ ऐसी चीज़ों में जाकर फंसे जिसे समाज स्वीकार नहीं करता है। इन्होंने(अरविंद केजरीवाल) शराब नीति से पैसा कमाया है इसलिए जनता ने इन्हें नकारा है... मैं भाजपा से कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के समय जिस तरह शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह जी ने काम किया था उसी तरह वे भी दिल्ली के लिए काम करें।'
12:17 PM, 09-Feb-2025
भाजपा के विजयी उम्मीदवारों का राजनिवास पहुंचने का सिलसिला शुरू 
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे। इसके अलावा बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत भी राज निवास पहुंचे। 
 
11:45 AM, 09-Feb-2025
उप राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। एलजी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed