फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi MCD Election 2022 Live: एमसीडी चुनाव को लेकर तारीखों का हुआ एलान, चार दिसंबर को मतदान, सात को नतीजे

Fri, 04 Nov 2022 04:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Nov 2022 04:53 PM IST
खास बातें

Delhi MCD Election 2022 Date News in Hindi: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चार दिसंबर को मतदान होंगे और सात दिसबंर को नतीजों का एलान होगा। पढ़ें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022 Live Updates Date Announced Today Election Commission PC BJP AAP News in Hindi
दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:28 PM, 04-Nov-2022

चुनाव में एक लाख से अधिक स्टाफ होगा

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का प्रबंध हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी। 
04:19 PM, 04-Nov-2022

चार दिसंबर को चुनाव व सात को नतीजे होंगे घोषित

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में चार दिसंबर को मतदान होंगे और सात दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
04:15 PM, 04-Nov-2022

दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। 
04:15 PM, 04-Nov-2022

एसी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित

चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक एप बनाया गया है। लोग एप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। 
04:13 PM, 04-Nov-2022

आज से ही आचार संहिता लागू

चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। 
04:12 PM, 04-Nov-2022

104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो होगा। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:06 PM, 04-Nov-2022

चुनाव आयुक्त बोले- चुनाव की तैयारियां पूरी

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम 250 वार्ड में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यकाल मई में ही पूरा हो चुका है। 42 सीट एससी कोटे के तरह आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। 
03:52 PM, 04-Nov-2022

रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता करने की जिम्मेदारी

सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता करने की जिम्मेदारी दी गई है।
03:25 PM, 04-Nov-2022

आयोग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारी के सिलसिले में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए है। आयोग नेे सभी वार्डों में एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि आयोग नेेे गत सप्ताह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की गई थी।
03:18 PM, 04-Nov-2022

अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते है, लेकिन इस संबंध  में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी व 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन व आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या  में अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed