फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mayor Election: MCD पर आप का कब्जा, मेयर के बाद डिप्टी मेयर का भी जीता चुनाव

Wed, 22 Feb 2023 10:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Feb 2023 10:41 PM IST
खास बातें

Delhi Municipal Corporation Mayor Election (Mahapaur Chunav) Live: सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद हो रहे मेयर चुनाव में उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य वोट नहीं डाल सकेंगे। ऐसे में आज पूरी उम्मीद है कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हो ही जाएगा। यहां पढ़ें दिनभर की पूरी कार्यवाही...

विज्ञापन
Delhi MCD Mayor Election Live Updates: BJP AAP Congress Councillor Voting Today Mahapaur Chunav News in Hindi
शैली ओबरॉय जीतीं मेयर चुनाव, विक्टरी साइन दिखाते आप पार्षद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:35 PM, 22-Feb-2023

स्थायी समिति के चुनाव में हंगामा

मेयर ने बिना मोबाइल के वोटिंग का आदेश दिया, लेकिन इस पर भाजपा के पार्षदों ने कहा कि ऐसे में पहले मोबाइल के साथ हुई वोटिंग अनधिकृत है, इसे रद्द किया जाए।
09:48 PM, 22-Feb-2023

जब तक चुनाव नहीं होता, हाउस चलता रहेगा: सोरभा भारद्वाज

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज सौरभा भारद्वाज ने कहा कि हम चुनाव करवाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बीजेपी अभी भी हंगामा कर रही है और चुनाव नहीं होने दे रही। पर जब तक चुनाव नहीं होता, हाउस चलता रहेगा।
विज्ञापन
08:35 PM, 22-Feb-2023

मेयर ने शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग होने देने का निर्देश दिया

मोबाइल मुद्दे पर हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया। जिसके कुछ देर बाद चेयर पर फिर से मेयर लौटीं और सदन की कार्यवाही शुरू कराई। मेयर ने शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग होने देने का निर्देश दिया।
06:37 PM, 22-Feb-2023

जो पार्षद हंगामा करेगा उसे सदन से बाहर कर दिया जाएगा: मेयर

मेयर ने कहा शांति से वोटिंग होने दें, जो पार्षद हंगामा करेगा उसे सदन से बाहर कर दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि सुबह मोबाइल नहीं लेकर जाने का फैसला किए जाने से न जाने कितने लोगों की डिग्निटी हर्ट हुई, इसलिए उन्होंने मोबाइल लेकर जाने की अनुमति दी है।
06:28 PM, 22-Feb-2023

मोबाइल लेकर जाने को लेकर विवाद

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद वोट देने के बाद बैलेट की फोटो खींच रहे हैं।
06:22 PM, 22-Feb-2023

स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव डेढ घंटे में पूरा होगा

स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव डेढ घंटे में पूरा होगा। बैलेट पेपर पर मोहर नहीं लगाई जाएगी, केवल 1, 2, 3 प्रिफरेंस देकर वोटिंग करनी है। मेयर ने कहा कि वोटिंग के दौरान मोबाइल लेकर जाने की अनुमति होगी। वार्ड 1-6 को वोटिंग के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:17 PM, 22-Feb-2023

भाजपा के पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ किया

सदन में केवल भाजपा के पार्षद बचे हैं, मेयर का चुनाव होते ही आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन से चले गए। भाजपा के पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया।
05:57 PM, 22-Feb-2023

आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर मनेगा जीत का जश्न

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में आम आदमी पार्टी मुख्यालय जाएंगे। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव जीत का जश्न मनेगा अरविंद केजरीवाल का पार्टी मुख्यालय में सबोधन होगा।
04:20 PM, 22-Feb-2023

सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

डिप्टी मेयर के चुनाव का परिणाम आने के बाद मेयर ने सदन को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया है।
04:17 PM, 22-Feb-2023

आले मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर

आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed