फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AAP MLA Meeting: सीएम केजरीवाल ने राजघाट पर कहा- पिछले जन्म में अच्छे काम किए जो सिसोदिया जैसा साथी मिला

Thu, 25 Aug 2022 06:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 06:57 PM IST
खास बातें

केजरीवाल ने सवाल किया, 800 करोड़ रुपये किसके हैं? ये 800 करोड़ रुपये जीएसटी के हैं, ये 800 करोड़ रुपये पीएम केयर्स के हैं, ये 800 करोड़ रुपये इनके किसी दोस्त ने दिए हैं, किसके पैसे हैं? दिल्ली की सरकार गिराने के लिए रुपये कहां रख रखे हैं। 

विज्ञापन
delhi aap mla meeting today live updates cm arvind kejriwal calls emergency meeting bjp operation lotus
राजघाट पर सीएम केजरीवाल अन्य विधायकों के साथ - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:57 PM, 25-Aug-2022
आबकारी नीति में नहीं हुआ घोटाला
आबकारी नीति के घोटाले पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोग आबकारी नीति में अलग-अलग घोटाले की बात कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि एक करोड़ का घोटाला हुआ। कोई यह रकम 144 करोड़, 800 करोड़, 1100 करोड़ और 1.5 लाख करोड़ तक गिना रहा है। सब घोटाला-घोटाला कर रहे हैं। जबकि हुआ कुछ भी नहीं है। कोई घोटाला नहीं है। सब बकवास है। असल घोटाला तो ‘ऑपरेशन लोटस’ है, जिसके एवज में उन लोगों में दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखा हुआ है। आप के हर विधायक को 20-20 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं।
06:57 PM, 25-Aug-2022
40 विधायकों को तोड़कर आप सरकार गिराने का लक्ष्य
अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। एक-एक विधायक को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर है। कोशिश उनकी सरकार गिराने की है। लेकिन आप का एक भी विधायक अभी तक नहीं टूटा है। पता चला है कि इनका 40 विधायकों को तोड़कर आप सरकार गिराने का लक्ष्य है। लेकिन आप के लोग कट्टर इमानदार हैं। कोई विधायक और मंत्री देश और जनता के साथ दगा नहीं देंगे। जबकि उन लोगों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा की सरकार गिरा दिए हैं। अब झारखंड की सरकार गिराने जा रहे हैं। बिहार के अंदर भी सब ठीक नहीं है।

 
विज्ञापन
10:29 AM, 25-Aug-2022

AAP MLA Meeting: सीएम केजरीवाल ने राजघाट पर कहा- पिछले जन्म में अच्छे काम किए जो सिसोदिया जैसा साथी मिला

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार को गिराने के लिए भाजपा का बजट 800 करोड़ रुपये का है। उनकी मंशा 20-20 करोड़ रुपये देकर 40 विधायकों को तोड़ने की है। केजरीवाल ने सवाल किया कि इतनी ज्यादा रकम उनको कहां से मिली और इसे कहां रखा है? इससे पहले केजरीवाल आप विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे। वहां सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।



बाद में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इन (भाजपा व केंद्र सरकार) लोगों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा की सरकार गिरा दी। अब यह दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठी व फर्जी एफआईआर दर्ज की। आवास पर सीबीआई से छापेमारी करवाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। उनको न एक भी अन-अकाउंटेड कैश मिला, न कोई जेवर मिला, न कोई संपत्ति और जमीन के कागजात मिले और न कोई आपत्तिजनक कागज मिले। 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इसमें नाकाम होने के बाद मनीष सिसोदिया को विधायकों के साथ आप छोड़ने का संदेश भेजा गया। एवज में उनको मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर मिला। साथ ही सीबीआई और ईडी के सारे केस बंद करने की बात हुई। केजरीवाल के मुताबिक, उन्होंने पिछले जन्म में कुछ पुण्य किए होंगे, बहुत सौभाग्य की बात है कि मनीष सिसोदिया जैसे साथी मिले। यह लोग मेरी सरकार गिराकर सिसोदिया को मुख्यमंत्री बना रहे थे, लेकिन उन्होंने उनका ऑफर को ठुकरा दिया। सिसोदिया ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री नहीं बनना है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed