Arvind Kejriwal LIVE: कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा
दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। बीते मंगलवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की रिमांड पर भेजा
Rouse Avenue Court sends Delhi Chief Minister & AAP Convenor Arvind Kejriwal to 3 days CBI remand in connection with Excise policy case.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
झूठी खबर प्लांट करके सनसनी फैलाने की कोशिश- आप नेता
आम आदमी पार्टी की नेता रीना गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी बात ये है कि सीबीआई के पास दो साल से ये 50,000 दस्तावेज हैं, उन्होंने कभी अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया। अब अचानक से अरविंद केजरीवाल को गवाह से आरोपी कैसे हो गए। ये सीधा-सीधा राजनीतिक षडयंत्र था कि केजरीवाल बाहर न आएं, इसलिए आज सीबीआई के जरिए उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।आप नेता जस्मीन शाह बोले- सीबीबाई का कोर्ट में झूठ पकड़ा गया
आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई पर कसा तंज
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहली बार अरविंद केजरीवाल को गवाह के तौर पर 16 अप्रैल 2023 को बुलाया गया था। सीबीआई बार-बार मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले में वही कहानी दोहराती रही है, जो आज अरविंद केजरीवाल के मामले में दोहरा रही है। जिस मगुंटा रेड्डी के बयान को सीबीआई केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बना रही है, वही मगुंटा रेड्डी जुलाई 2023 में मनीष सिसोदिया के मामले में अपना बयान दे चुका है। जब ट्रायल कोर्ट केजरीवाल को जमानत दे चुका था, सुप्रीम कोर्ट जमानत देने वाला था तब इन्हें मैगुंटा रेड्डी के बयान की याद क्यों नहीं आई? कल प्रधानमंत्री मोदी आपातकाल का रोना तो रो रहे थे, मैं समझता हूं आज इससे बड़ा आपत्काल कोई नहीं हो सकता।आप नेता रीना गुप्ता ने क्या कहा
आप नेता रीना गुप्ता ने कहा कि कोर्ट ने अभी तक कोई आदेश नहीं दिया है। जज दोपहर साढ़े चार बजे आदेश सुनाएंगे। सीबीआई कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक कोई केस नहीं है।#WATCH | AAP leader Reena Gupta says, "The court has not given the order yet, the judge will sit again at 4:30 pm and then the order will be given. Today the CBI tried its best because there is no case, they wanted to plant some news and sensationalize it. The biggest issue is… pic.twitter.com/RZVWAOsyCt
— ANI (@ANI) June 26, 2024
ये एक इमरजेंसी है- सुनीता केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत प्रवर्तन निदेशालय ने स्टे लगवा लिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दियाऔर आज गिरफ्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने stay लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने accused बना दिया।और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) June 26, 2024
मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ बयान नहीं दिया: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा, "सीबीआई दावा कर रही है कि मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ बयान दिया है, यह गलत है। मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं, आम आदमी पार्टी निर्दोष है और मैं भी निर्दोष हूं।"अदालत में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने खुद खड़े होकर बोलना शुरू कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जाहिर करते हुए था कहा कि सीबीआई की तरफ से मीडिया में प्लांट किया जा रहा है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मैंने कहा है मैं भी निर्दोष हूं, मनीष सिसोदिया भी निर्दोष हैं, आप निर्दोष है। अभी तो इन्होंने अरेस्ट किया है अगले तीन-चार दिन तक यह इसी तरह की चीज प्लांट करेंगे। इस चीज को भी ऑन रिकॉर्ड लिया जाए कि कैसे मीडिया में प्लांट किया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने करीब 1 मिनट तक बोला।