AAP Protest Live Updates: केजरीवाल की याचिका पर HC में कल सुनवाई, गोपाल राय का खुलासा; हिरासत में कई नेता
AAP Protest in Delhi Today Live News in Hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
लाइव अपडेट
केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई
शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।Delhi High Court to hear Delhi CM Arvind Kejriwal's plea tomorrow against his arrest by Enforcement Directorate in excise policy case
— ANI (@ANI) March 26, 2024
केंद्र सरकार पर गोपाल राय ने निशाना साधा
आप नेता और दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भाजपा के नेता, केंद्र सरकार, केंद्र के मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ये सोचते हैं कि पुलिस की आड़ में छिप जाएंगे और जवाब नहीं देना पड़ेगा, तो बड़ी भूल में हैं। आपका खेल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजl शरथ चंद्र रेड्डी को 60 करोड़ इलेक्ट्रोरल बॉन्ड और एक बयान पर बेल? अब सच देश के सामने है।31 मार्च की तैयारी में जुटी आप
आज से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में कई बैठक हैं। हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी बैठक करेगी। 31 मार्च की रैली की तैयारी के लिए बैठक की जा रही है। पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।डॉ. हर्षवधन बोले- वह अपनी कुर्सी को लेकर लालची बने हुए हैं
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवधन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं, इससे पता चलता है कि वह लालची हैं और अपनी असुरक्षा के कारण अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं।#WATCH | Delhi: On BJP protest demanding the resignation of Delhi CM Arvind Kejriwal, BJP candidate from New Delhi Lok Sabha Constituency Bansuri Swaraj says, "Running the government from the jail is unfavourable to the people of Delhi... I want to ask Arvind Kejriwal why is his… pic.twitter.com/df1LrnWW30
— ANI (@ANI) March 26, 2024
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय की ओर बढ़ गए हैं। इसी दौरान उन्होंने पुलिल बैरिकेड्स को तोड़ दिया।#WATCH | Delhi: State BJP moves towards the Secretariat during their protest demanding the resignation of Delhi CM Arvind Kejriwal who is in ED custody in the Liquor Excise Policy case. pic.twitter.com/eGvy2kKfHJ
— ANI (@ANI) March 26, 2024
के.कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बीआरएस नेता के कविता पेश हुईं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।आज के कविता की ईडी हिरासत हो रही खत्म, पहुंची कोर्ट
बीआरएस नेता के कविता को आज राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है। उनकी ईडी हिरासत खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग केस है। यह बिलकुल गलत मामला है। हम जल्द ही बेदाग हो जाएंगे।#WATCH | Delhi | BRS leader K Kavitha brought to Rouse Avenue court at the end of her ED custody in Delhi excise policy money laundering case, she says, "This is not a money laundering case but a political laundering case. It is a fabricated and false case. We will come out… pic.twitter.com/HEKN6hQsrB
— ANI (@ANI) March 26, 2024
आप के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा की। पोस्ट पर लिखा कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।PM आवास की तरफ़ मार्च कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को Patel Chowk Metro पर हिरासत में लिया गया।
— AAP (@AamAadmiParty) March 26, 2024
प्रधानमंत्री Modi को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है।
जब-जब Modi डरता है, Police को आगे करता है। pic.twitter.com/dAcl3Xqa8c
आप के विधायक और कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में लिए गए
दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि अभी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।अभी प्रधान मंत्री निवास के घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद , पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी पुलिस द्वारा आज हिरासत में लिये गये।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 26, 2024
इंक़लाब ज़िंदाबाद !! pic.twitter.com/IFUkPUhg0Z