फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर किया स्वागत

Wed, 29 Nov 2023 10:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Nov 2023 10:25 PM IST
खास बातें

 Uttarakashi Silkayara Tunner CM Dhami: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईं। ऑपरेशन सिलक्यारा के तहत जब आखिरी मजदूर ने टनल से बाहर आकर खुली हवा में सांस ली तो देश और दुनिया में बदलते उत्तराखंड का संदेश भी गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Live: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने पर आज देहरादून में मनेगा 'इगास बग्वाल'

लाइव अपडेट

10:23 PM, 29-Nov-2023

सीएम धामी ने भैलो खेलकर मनाया ईगास

सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने सकुशल बाहर आकर जब खुली हवा में सांस ली, तब जाकर मुख्यमंत्री के आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) का जश्न मना। ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सभी मजदूरों के इगास वाले दिन टनल से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन अचानक ऑपरेशन की राह में बाधा आ गई। तब मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि उनकी असली इगास तब होगी जब सभी मजदूर सुरंग से सकुशल बाहर आ जाएंगे। सीएम धामी ने भैलो खेलकर ईगास मनाया।

08:25 PM, 29-Nov-2023

श्रमिकों के साथ सीएम धामी ने मनाया ईगास

सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
06:32 PM, 29-Nov-2023

रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए गए श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि का चेक सौंपे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
06:08 PM, 29-Nov-2023

सिलक्यारा में पसरा रहा सन्नाटा

12 नवंबर की सुबह से सिलक्यारा सुरंग के बाहर मजदूरों को बचाने वालों की भीड़ बुधवार को पूरी तरह से सन्नाटे में बदल गई। यहां न तो अब मजदूरों के बाहर निकलने की वो बेताबी थी और न ही बचाव में जुटी टीम की भीड़। आसपास के क्षेत्रों में भी एक बार फिर ऑफ सीजन का सन्नाटा आ गया।
05:05 PM, 29-Nov-2023

एम्स में मजदूरों की चल रही जांच

सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए सभी 41 श्रमिकों की ऋषिकेश एम्स में मेडिकल जांच चल रही है।
 
04:44 PM, 29-Nov-2023

मुख्यमंत्री आवास पर मनेगा ईगास

41 मजदूरो की सकुशल वापसी के बाद सीएम आवास पर आज ईगास(बूढ़ी दिपावली) मनाया जाएगा। बता दें कि 23 नवंरब को सीएम आवास में ईगास का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 29-Nov-2023

वीके सिंह का विपक्ष को जवाब

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह एक अलग प्रकार का ऑपरेशन रहा, वहां तक पहुंचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प का इस्तेमाल किया गया, कई बाधाएं आईं... इस पर अंदर प्रधानमंत्री की निरंतर नज़र रही। यह हमारे मंत्रालय का काम था, प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद एक गारंटी दी है कि कोई भी कहीं फंस जाएगा तो हमें उसे बाहर निकालना है। सारी संस्थाओं के विकल्प तैयार थे। ऑपरेशन अगर एक दिन में भी सफल हो जाता तब भी विपक्ष सवाल करते और अब भी कर रहे हैं। 
02:35 PM, 29-Nov-2023

एम्स में भर्ती किए गए 41 मजदूर

एम्स प्रशासन के डॉक्टर नरेंद्र ने बताया कि सभी 41 मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। सभी स्वस्थ लग रहे हैं फिर भी सभी मरीजों की विभिन्न जांच की जाएगी, जिसमें ब्लड जांच रेडियोलॉजी जांच आदि शामिल है।
 
01:58 PM, 29-Nov-2023

एम्स ऋषिकेश पहुंचे श्रमिक

सिलक्यारा से सभी मजदूरों को चिनूक विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद सभी को एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। यहां डॉकटरों की टीम चिनूक के समीप हेलीपैड पर पहुंची। टीम में निदेशक डॉक्टर मीनू से भी मौजूद है। श्रमिकों को आगे की चिकित्सा जांच के लिए ऋषिकेश लाया गया है।
01:22 PM, 29-Nov-2023

श्रमिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना

भारतीय वायु सेवा के चिनूक विमान से सभी श्रमिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उनके परिजनों को एंबुलेंस से भेजा गया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed