फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushkar Singh Dhami Sapath Live: पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Thu, 24 Mar 2022 04:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Mar 2022 04:16 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Oath Taking Ceremony Live: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Uttarakhand New CM 2022 Oath Taking Live: Pushkar Singh Dhami Sapath Grahan Swearing in Ceremony News Updates In Hindi
पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:18 PM, 23-Mar-2022

हरिद्वार में गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं धामी

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम को हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस अधिकारी ड्यूटी लगाने में जुटे हुए हैं वहीं हर की पैड़ी पर भी तैयारियां की जा रही है।
 
03:05 PM, 23-Mar-2022

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी संतों से मिलने पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी संतों से मिलने पहुंचे। संतों ने सीएम योगी को आमंत्रित किया था। इस दौरान संतों ने सीएम योगी का सम्मान किया। 
विज्ञापन
03:02 PM, 23-Mar-2022

पीएम मोदी ने कैबिनेट का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार-बार बुलडोजर बाबा के नारे लग रहे थे। 
02:55 PM, 23-Mar-2022
विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं।  सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। 
02:52 PM, 23-Mar-2022

सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली

नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था। 
 
02:47 PM, 23-Mar-2022

गणेश जोशी और धन सिंह रावत ली शपथ

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 23-Mar-2022

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
02:41 PM, 23-Mar-2022

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
02:40 PM, 23-Mar-2022

पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
02:37 PM, 23-Mar-2022

मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे हैं धामी

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे हैं। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed