फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election Result Live: 70 में 47 सीटों पर भाजपा और 19 पर कांग्रेस को मिली जीत, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास

Thu, 10 Mar 2022 10:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 10:57 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 Counting, Result Live: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से अभी तक 65 सीटों के परिणाम आ गए हैं। जिनमें से 47 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें गई हैं। बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली हैं। साथ ही दो निर्दलीय भी जीते हैं। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Uttarakhand Election Result 2022 Live Vote Counting: BJP, Congress, AAP Seats Win Loss Results. eci. gov.in News Updates in Hindi
- फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:06 PM, 10-Mar-2022

कांग्रेस के यशपाल राणा जीते

बाजपुर से कांग्रेस के यशपाल राणा ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राजेश कुमरा को शिकस्त दी। 
09:58 PM, 10-Mar-2022

भाजपा के आदेश चौहान जीते

बीएचईएल रानीपुर से भाजपा के आदेश चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के राजबीर सिंह चौहान को हराया। 
विज्ञापन
09:55 PM, 10-Mar-2022

चंदन राम दास ने जीत दर्ज की

बागेश्वर से भाजपा के चंदन राम दास ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के रंजीत दास को हराया। 
09:48 AM, 10-Mar-2022
8302 मतों से जीते भाजपा के भूपाल
भाजपा के भूपाल राम टम्टा ने थराली सीट से 8302 मतों से जीत दर्ज की है। उनको कुल 32852 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस के डॉ. जीतराम को 24550 मतों से संतोष करना पड़ा। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट से 2066 मतों से जीत दर्ज की है। राजेंद्र भंडारी को कुल 32661 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को 30595 मत मिले।
09:19 AM, 10-Mar-2022
जनता के दिल में जगह बनाने में सफल रहे उक्रांद
उत्तराखंड क्रांतिदल ने जनता के दिल में जगह बनाने में काफी हद तक सफलता पाई है। रुद्रप्रयाग विस सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मोहित डिमरी ने 4570 मत प्राप्त किए हैं। उक्रांद यहां चौथे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी 4773 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

कोटद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ऋतु भूषण खंडूड़ी की जीत के साथ ही केंद्र व बनने जा रही प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र में कई नई योजनाओं को पंख लगने की उम्मीद जगी है। ऋतु खंडूड़ी के समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। एक ओर जहां उनके सामने चुनाव के दौरान जनता से किए सभी वादों को पूरा करने की चुनौती होगी, वहीं क्षेत्र के सभी सृजनात्मक व चहुमुखी विकास की जिम्मेदारी भी होगी।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट
  • कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को कुल 32661 वोट मिले।
  • भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को 30595 वोट मिले।
  • कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी 2066 वोट से विजय हुए। 

थराली विधानसभा सीट
  • भाजपा के भूपाल राम टम्टा को 32852 वोट मिले।
  • कांग्रेस के डॉ जीतराम को 24550 वोट मिले।
  • भाजपा से भूपाल राम टम्टा 8302 वोट से विजय हुए।

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट
  • भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल को 28911 वोट।
  • कांग्रेस के मुकेश नेगी को 22196 वोट।
  • भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल 6715 मतों से विजय हुए।
09:06 AM, 10-Mar-2022
विधानसभा सीट श्रीनगर 
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल- 29031( ईवीएम28576 व पोस्टल बैलेट 455)
भाजपा प्रत्याशी डॉ धन सिंह रावत- 29618(ईवीएम 28823 व पोस्टल बैलेट 795)
यूकेडी प्रत्याशी मोहन काला- 4271(ईवीएम 4228 व पोस्टल 43)
आप प्रत्याशी गजेंद्र सिंह- 700(ईवीएम 677 व पोस्टल 23)
अखंड भारत विकास पार्टी प्रत्याशी गणेश लाल-141(ईवीएम 139 व पोस्टल 02)
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुभाष नेगी-157(ईवीएम 154 व पोस्टल 03)
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया प्रत्याशी संदीप कुमार-463(ईवीएम 462 व पोस्टल 01)
नोटा - 643(ईवीएम 639 व पोस्टल 04)

विधानसभा सीट चौबट्टाखाल 
भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज-  24927(ईवीएम 23791 व पोस्टल 1136)
कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह- 13497(ईवीएम 13310 व पोस्टल 187)
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जय प्रकाश- 110(ईवीएम 107 व पोस्टल 03)
आप प्रत्याशी दिग्मोहन नेगी- 1908(ईवीएम 1841 व पोस्टल 67)
यूकेडी-पी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत-180(ईवीएम 173व पोस्टल 07)
उत्तराखंड रक्षा मोर्चा प्रत्याशी शेखर सिंह- 126(ईवीएम 125 व पोस्टल 01)
निर्दलीय अरूण कुमार- 260(ईवीएम 257 व पोस्टल 03)
निर्दलीय अश्विनी गुसांई- 533(ईवीएम 531 व पोस्टल 02)
नोटा- 590(ईवीएम 587 व पोस्टल 03)

विधानसभा सीट लैंसडाउन 
भाजपा प्रत्याशी मंहत दिलीप सिंह रावत- 24504(ईवीएम 23320 व पोस्टल 1184)
कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसांई रावत- 14636(ईवीएम 14343 व पोस्टल 293)
यूकेडी प्रत्याशी आंनद प्रकाश- 843(ईवीएम 822 व पोस्टल 21)
आप प्रत्याशी नरेंद्र सिंह-304(ईवीएम 281 व पोस्टल 23)
उत्तराखंड रक्षा मोर्चा प्रत्याशी रमेश चंद्र सिंह- 101(ईवीएम 98 व पोस्टल 03)
निर्दलीय नरेंद्र सिंह रावत- 135(ईवीएम 129 व पोस्टल 06)
निर्दलीय ममता देवी-437(ईवीएम 433 व पोस्टल 04)
नोटा-447(ईवीएम 434 व पोस्टल 13)

विधानसभा सीट कोटद्वार 
भाजपा प्रत्याशी ऋतु भूषण खंडूड़ी-  32103(ईवीएम 31455 व पोस्टल 648)
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी- 28416(ईवीएम 27969 व पोस्टल 447)
बहुजन समाज वादी पार्टी प्रत्याशी विकास कुमार- 579( ईवीएम 564 व पोस्टल 15)
आप प्रत्याशी अरविंद कुमार- 1975(ईवीएम 1960 व पोस्टल 15)
राइट टू रिकॉल पार्टी प्रत्याशी आकाश नेगी- 84(ईवीएम 81 व पोस्टल 03)
उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी कैप्टन मुकेश कुमार रावत-181(ईवीएम 173 व पोस्टल 08)
उत्तराखंड क्रांति दल-डी प्रत्याशी रोहित डंडरियाल-172(ईवीएम 167 व पोस्टल 05)
बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी सतीश चंद्र-119(ईवीएम 117 व पोस्टल 02)
र्दलीय धीरेंद्र सिंह चौहान- 12484( ईवीएम 12387 व पोस्टल 97)
निर्दलीय महिमा चौधरी-364(ईवीएम 362 व पोस्टल 02)
निर्दलीय सुनील बहुखंडी- 217 ( ईवीएम 214 व पोस्टल 03)
नोटा- 506(ईवीएम 495 व पोस्टल 11)
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 AM, 10-Mar-2022
70 विधानसभा सीटों में से अभी तक 62 सीटों के परिणाम आ गए हैं। जिनमें से 43 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। साथ ही चार सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई हैं। दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट पर और एक निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की है।
08:44 AM, 10-Mar-2022
चंपावत विधायक बोले- पुष्कर धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हूं
सीएम पुष्कर धामी के लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

उत्तरकाशी की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी ईवीएम ही नहीं पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों में भी आगे रहे। गंगोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान को पोस्टल बैलेट से 942 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के विजयपाल सजवाण को 550 और आप के रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को 163 वोट मिले। इधर, यमुनोत्री सीट पर निर्दलीय संजय डोभाल को 542, दीपक बिजल्वाण को 275 और भाजपा के केदार सिंह रावत को 33 वोट मिले। उधर, पुरोला विस सीट पर दुर्गेश्वर लाल को 643, मालचंद को 381 और आम आदमी पार्टी के प्रकाश को 18 मत मिले।

चमोली की जनता का फैसला
कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट से 2066 मतों से जीत दर्ज की।
राजेंद्र भंडारी को कुल 32661 मत मिले।
भाजपा के महेंद्र भट्ट को 30595 मतों से संतोष करना पड़ा।
08:30 AM, 10-Mar-2022
प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण
यमकेश्वर विधानसभा सीट
  • भाजपा प्रत्याशी रेनू बिष्ट-28390(ईवीएम 27594 व पोस्टल 796)
  • कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत- 17980(ईवीएम 17703 व पोस्टल 277)
  • आप(आम आदमी पार्टी) प्रत्याशी अविरल- 454(ईवीएम 429 व पोस्टल 25)
  • समाजवादी पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र प्रसाद- 175(ईवीएम 174 व पोस्टल 01)
  • उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट- 613(ईवीएम 604 व पोस्टल 09)
  • नोटा- 526(ईवीएम 522 व पोस्टल 04)

पौड़ी विधानसभा सीट
  • भाजपा प्रत्याशी राज कुमार पोरी- 25865(ईवीएम 24957 व पोस्टल 908)
  • कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर-20127(ईवीएम 19516 पोस्टल 611)
  • आप प्रत्याशी मनोहर लाल पहाड़ी- 736(ईवीएम 699 व पोस्टल 37)
  • उत्तराखंड खंड क्रांति दल प्रत्याशी पूनम सिंह- 358(ईवीएम 336 व पोस्टल 22)
  • समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद- 458(ईवीएम 457 व पोस्टल 01)
  • उत्तराखंड जन एकता पार्टी प्रत्याशी ओंकार सिंह-343( ईवीएम 337 व पोस्टल 06)
  • बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी रमेश चंद्र- 423(ईवीएम 395 व पोस्टल 28)
  • अखंड भारत विकास पार्टी प्रत्याशी हरि कुमार- 189(ईवीएम 189 व पोस्टल शून्य)
  • नोटा- 675(ईवीएम 665 व पोस्टल 10)
UP Election Result Live: जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते, सिराथू में अब तक नहीं शुरू हो पाई मतगणना
08:19 AM, 10-Mar-2022
टूट गया बदरीनाथ विधानसभा सीट से जुड़ा मिथक
बदरीनाथ विधानसभा सीट से जुड़ा मिथक इस बार के चुनाव में टूट गया है। कहा जाता है कि इस सीट से जो भी प्रत्याशी जीत दर्ज करता है, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार सत्ता संभालती है। लेकिन इस बार यहां कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा के महेंद्र भट्ट को हराया है। लिहाजा इस बार इस सीट से जुड़ा यह मिथक भी टूट गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed