Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: दौरा रद्द, दिल्ली लौटे राहुल गांधी, जनता से किया वादा-फिर आऊंगा जल्दी
{"_id":"6a2130eadc5f1520de07d763","slug":"rahul-gandhi-uttarakhand-visit-live-address-rally-target-bjp-over-ex-servicemen-issues-updates-in-hindi-2026-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: दौरा रद्द, दिल्ली लौटे राहुल गांधी, जनता से किया वादा-फिर आऊंगा जल्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 Jun 2026 02:45 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:45 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit, Rally Live Updates in Hindi: चार साल बाद आज राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे थे। लेकिन मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
02:44 PM, 04-Jun-2026
राहुल गांधी की पांच जून को देहरादून में होने वाली बैठक भी रद्द
राहुल गांधी की पांच जून को देहरादून में होने वाली बैठक भी रद्द कर दी गई है।
02:20 PM, 04-Jun-2026
कोटद्वार में दीपक के जिम के बाहर से हटा पुलिस बल
राहुल गांधी का दौरा रद्द होने की सूचना पर कोटद्वार में दीपक कुमार के जिम के बाहर से पुलिस बल हटा दिया गया। हालांकि कोतवाली परिसर में भारी पुलिस बल अभी भी मौजूद है।
विज्ञापन
01:58 PM, 04-Jun-2026
दीपक के जिम जाने का भी था कार्यक्रम
राहुल गांधी ने पोस्ट में जनता के लिए आगे कहा कि मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं। उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था। प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।
जल्द ही मुलाकात होगी...
जल्द ही मुलाकात होगी...
01:56 PM, 04-Jun-2026
वीडियो जारी कर कहा-फिर होगी मुलाकात
मौसम के वजह से पड़े खलल के कारण राहुल गांधी को लौटना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा-उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था। आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। आज सुबह मैं पंतनगर पहुंच गया था। वहां से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।
01:42 PM, 04-Jun-2026
राहुल के कोटद्वार दौरे पर भाजपा ने ली चुटकी
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटद्वार दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई भी आश्चर्यजनक बात नहीं है। अगर कहीं तुष्टिकरण की बेल उग रही हो तो वहां कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगे तो यह स्वाभाविक है। पहले तुष्टिकरण के लिए एक विचार की उत्पति और फिर उसे सरंक्षण देकर देश में एक संदेश देना कांग्रेस ही बेहतर कर सकती है। हालांकि देश और राज्य की जनता इस सोच को बेहतर जानती है।
01:23 PM, 04-Jun-2026
कल देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक
लगभग चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे। यहां से वह 2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।
ये भी पढे़ं...Uttarkashi: लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, एसओपी का हवाला देकर वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 04-Jun-2026
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: दौरा रद्द, दिल्ली लौटे राहुल गांधी, जनता से किया वादा-फिर आऊंगा जल्दी
कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा और गढ़वाल दौरा रद्द हो गया। वह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज सुबह पहले उन्हें अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करना थ, लेकिन खराब मौसम के कारण वह अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाएं। राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी।
दो बजे उनका गढ़वाल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन इसे भी रद्द कर दिया गया। पंतनगर एयरपोर्ट से राहुल गांधी वापस दिल्ली रवाना हो गया।
पौड़ी गढ़वाल में उन्हें पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करना था। वहीं अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम जाने की भी योजना थी। इसके बाद वह उन्हें रात्रि विश्राम मसूरी में करना था। पौड़ी में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को उठाने वाले थे।
दो बजे उनका गढ़वाल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन इसे भी रद्द कर दिया गया। पंतनगर एयरपोर्ट से राहुल गांधी वापस दिल्ली रवाना हो गया।
पौड़ी गढ़वाल में उन्हें पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करना था। वहीं अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम जाने की भी योजना थी। इसके बाद वह उन्हें रात्रि विश्राम मसूरी में करना था। पौड़ी में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को उठाने वाले थे।