फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani Violence Live: बवाल के बाद शहर में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद, छह लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Fri, 09 Feb 2024 06:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 06:40 AM IST
खास बातें

Haldwani Violence over Encroachment Update: गुरुवार शाम को हल्द्वानी के  बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। एक को गोली लगने की सूचना है। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Haldwani News Live Updates: Curfew Imposed, Internet Services Suspended, 6 Dead and over 300 Injured
हल्द्वानी में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:39 AM, 09-Feb-2024

350 राउंड से अधिक हुई फायरिंग

मलिक के बगीचे के चारों ओर से पथराव में फंसने के बाद किसी तरह पुलिस फोर्स यहां से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच सकी। मगर यहां भी बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया था। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस टीम ने 350 राउंड से अधिक बार फायरिंग की। इसके बाद लोग मौके से इधर उधर होने लगे।
05:27 AM, 09-Feb-2024

अमर उजाला के फोटोग्राफर राजेंद्र सिंह बिष्ट की आपबीती

जान लेने पर आमादा थे उपद्रवी, दहशत से बंद हो गईं आंखें...
मैं शाम चार बजे मलिक के बगीचे में पहुंचा, तो वहां बड़ी संख्या में लोग विरोध कर रहे थे। थोड़ी देर में छतों से पथराव शुरू हो गया। फोर्स भागने लगी। उपद्रवियों ने मुझे और दो-तीन पुलिस वालों को पकड़ लिया। लाठी-डंडे से पीटने लगे। पत्थरों से मारने लगे। मैंने बताया- मैं अखबार से हूं, पर वे नहीं माने। हिंसक भीड़ मुझे बुरी तरह पीट रही थी। उन्होंने मुझे आग में धक्का दे दिया। लगा, जिंदगी खत्म होने वाली है। भीड़ मारो-मारो चिल्ला रही थी। भय से मेरी आंखें बंद हो गईं। इसी बीच, दो युवक पहुंचे। वे मुझे पहचानते थे। किसी तरह वे मुझे खींचकर धर्मस्थल की ओर ले गए। मुझे मारने के लिए उपद्रवी भी पीछे-पीछे आ रहे थे। दोनों युवकों ने धर्मस्थल का दरवाजा खुलवाकर किसी तरह मुझे धकेला। इस बीच, उपद्रवियों ने मेरा कैमरा छीन लिया। मैं अंदर घुस गया और लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया। तब जाकर जान में जान आई।
 
विज्ञापन
03:30 AM, 09-Feb-2024

घर के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाले पत्थरबाज

बनभूलपुरा में अतिक्रमण तोड़ने गई टीम पर घरों की छतों से पथराव किया गया जिसके बाद पुलिस ने पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए उन घरों का रुख किया जहां से पत्थर फेंके जा रहे थे। नगर निगम कर्मचारियों की मदद से उन घरों के दरवाजों को घन से तोड़ा गया और पुलिसकर्मी घरों में घुसे। जिसके बाद पत्थरबाजों को पकड़कर पुलिस ले जाने लगी, लेकिन उपद्रवी उन्हें भी छुड़ा ले गए।
01:30 AM, 09-Feb-2024

अन्य जगहों से मंगाई गई फोर्स - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी

हमारी तैयारी पूरी थी, चूक कहां हुई इसका पता किया जा रहा है। बाहर से अन्य फोर्स हल्द्वानी मंगाया गया है। इसे बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न तिराहों, चौराहों और गलियों में लगाया गया है। कर्फ्यू लगा दिया गया है। फोेर्स को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। -प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी।
01:15 AM, 09-Feb-2024

यह सब सुनियोजित था, हमारी तैयारी पूरी थी- डीएम

जिलाधिकारी वंदना का कहना है हमारी तैयारी पूरी थी, कोई कमी नहीं थी पर जिस तरह से टीम पर हमला हुआ है उससे लगता है कि यह सुनियोजित और योजनाबद्ध हमला किया गया है, जिसकी तैयारी पहले से थी। पेट्रोल बम, पथराव करने से लेकर गोली चलाई गई। इसकी उम्मीद नहीं थी। लगता है कि ऐसी किसी एक्शन पर रिएक्शन कैसे किया जाएगा, उसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी। जब शार्ट नोटिस पर पर ऐसी घटना हुई और प्लानिंग थी, अगर अधिक समय दिया जाता तो संभव है कि हालात ज्यादा खराब होते, उसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है। यह रणनीति का हिस्सा था कि तैयारी के लिए कम से कम समय दिया जाए, क्योंकि उग्र प्रतिक्रिया की आशंका थी, इसलिए शार्ट नोटिस दिया गया। इससे नुकसान को रोका जा सका। उनकी जानकारी के हिसाब से वर्तमान में केवल बनभूलपूरा क्षेत्र प्रभावित होने की बात है। 
01:04 AM, 09-Feb-2024

70 से अधिक वाहनों को लगायी आग, कई में तोड़फोड़

बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान 70 से अधिक वाहनों को जला दिया गया, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बनभूलपुरा थाने में आग से कई साल पुराने रिकॉर्ड भी जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 AM, 09-Feb-2024

आजादी के बाद से अब तक नहीं हुई ऐसी घटना- सुमित हृदयेश 

विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि  आजादी से लेकर आजतक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है। यहां हमेशा अमन, चैन और एकता का माहौल रहा है। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई की तारीख 14 फरवरी को दी थी, फिर भी शासन-प्रशासन ने जल्दबाजी कर इस कृत्य को अंजाम दिया। मेरी मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता हुई है। उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है, जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक इस कृत्य में घायल और हताहत हुए हैं, मेरी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ है। मेरी सभी शहरवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर गौर न करें और शांति व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
12:58 AM, 09-Feb-2024

हिंसा में अब तक पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत

हल्द्वानी में हिंसा के बाद सैकड़ों लोग घायल हुए। पुलिस ने लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अब तक की जानकारी के मुताबिक, हिंसा में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई है।
11:44 PM, 08-Feb-2024

दो की मौत, 300 से ज्यादा घायल

हल्द्वानी में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी में हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं,  पुलिसकर्मी और निगम कर्मी समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
11:22 PM, 08-Feb-2024

पढ़ें हल्द्वानी में किस समय क्या हुआ

  • 3:00 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए बनभूलपुरा थाने के पास टीमें जुटने लगी।
  • 4: 23 बजे टीम पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुई।
  • 4: 30 बजे टीम मलिक के बगीचे में पहुंची।
  • 4: 40 बजे लोग अतिक्रमण स्थल पर जुटने लगे।
  • 4: 42 पर लोगों ने विरोध शुरू किया।
  • 4: 44 पर लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग हटाना शुरू कर दिया। 
  • 4: 51 पर अराजक तत्त्वों ने जेसीबी रोकी।
  • 4: 55 पर हंगामा शुरू हुआ और पत्थर बाजी हुई।
  • 5: 17 बजे अतिक्रमण तोड़न की कार्रवाई शरू की।
  • 5: 20 पर लोगों ने जेसीबी तोड़ी।
  • 5: 24 पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे।
  • 5: 35 पर उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई।
  • 5: 54 पर पुलिसकर्मी घायल हुए।
  • 6: 30 बजे उपद्रवियों ने थाना फूंका। 
  • 7:00 बजे घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।
  • 7:30 पर सीएम ने बैठकर कर उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए। 
  • 7:48 पर शहर में कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ। 
  • 7:55 पर उधमसिंह नगर से और फोर्स हल्द्वानी पहुंची। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed