Medhavi Samman Award Live: सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने होनहारों को किया सम्मानित, कहा-आप हमारे देश का भविष्य
{"_id":"66c969ef7fa23c94c604e8c1","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-award-ceremony-2024-in-dehradun-today-cm-dhami-will-give-honour-2024-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Medhavi Samman Award Live: सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने होनहारों को किया सम्मानित, कहा-आप हमारे देश का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Aug 2024 12:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:54 PM IST
खास बातें
Amar Ujala Medhavi Samman Award Ceremony 2024 अमर उजाला की ओर से हर साल शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 24 अगस्त को एससीईआरटी ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:40 PM, 24-Aug-2024
मेधावियों ने सीएम धामी के साथ ली सेल्फी
कार्यक्रम में पहुंचे मेधावियों ने सम्मान पाने के बाद सीएम धामी के साथ सेल्फी भी ली। सीएम ने सम्मानित होने वाले सभी होनहारों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
12:33 PM, 24-Aug-2024
सीएम धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित
सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और 12वीं के होनहारों को सम्मानित किया। दसवीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 12वीं के होनहारों को लैपटाॅप दिया गया।
विज्ञापन
12:23 PM, 24-Aug-2024
अपने-अपने क्षेत्र में नेता बनें- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि हमारी किस क्षेत्र में रूचि है हमें यह पहचानना चाहिए। हमें उस क्षेत्र में पूरे मन से काम करना चाहिए। आप जिस भी क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। ऐसी योजना तैयार करें कि आप उस क्षेत्र को लीड करें।
12:08 PM, 24-Aug-2024
जीवन में विकल्प रहित संकल्प लीजिए, तभी सपने पूरे होंगे-सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि हमें सपने जरूर देखने चाहिए। आप जीवन में संकल्प लीजिए। लेकिन ध्यान रहे कि संकल्प में कोइ विकल्प ना हो। जिस दिन आपके संकल्प में विकल्प आ गया, आपकी मंजिल दूर हो जाएगी।
11:53 AM, 24-Aug-2024
विषम हालातों में पाया मुकाम, हमें आप पर गर्व है- सीएम धामी
सीएम धामी ने होनहारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सब हमारे राज्य का भविष्य हैं। आप मेधावियों ने हम सबको गौरवांवित किया है। अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यहां समाज की भावना आपसे जुड़ गई है। मोहल्ले शहर प्रदेश की उम्मीदें हैं आपसे। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगी। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्प्रेरक बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बहुत विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया। कहा कि पीयूष ने विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया है। कंचन गार्ड की बेटी हैं। उनकी सफलता उदाहरण है। अंशुल नेगी हों या आयुष अवस्थी सभी उदाहरण हैं हमारे लिए। ऐसा लग रहा है हम खुद को सम्मानित कर रहे। नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा। रोजगार परक शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।11:40 AM, 24-Aug-2024
शिक्षा मंत्री ने मेधावियों को किया संबोधित
शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में पहुंचे मेधावियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा हमारे होनहार देश का भविष्य हैं। कठिन हालातों में भी बच्चों ने बेहतर मुकाम पाया है। अमर उजाला की विश्वसनीयता है, लोगों को विश्वास है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 AM, 24-Aug-2024
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी और शिक्षा मंत्री
अमर उजाला उत्तराखंड मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत पहुंच चुके हैं।
11:26 AM, 24-Aug-2024
10वीं में इन्हें मिलेगा सम्मान
11:25 AM, 24-Aug-2024
12वीं में इन्हें मिलेगा सम्मान
समारोह में सम्मानित होने वाले प्रदेश स्तरीय इंटरमीडिएट के टॉपर्स में विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया, एचजीसी एसवीएम इंटर कॉलेज हल्द्वानी की कंचन जोशी, एपीआईसी रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी, एसवीएमआईसी ऋषिकेश के हरिश्चंद बिजल्वाण और जीजीडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आयुष अवस्थी शामिल हैं।
10:23 AM, 24-Aug-2024
13 जिलों के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम
इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों के टॉपर्स शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आठ टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 108 टॉपर्स को भी मेधावी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन