Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ ODI: मैट हेनरी के पंजे में फंसा भारत! 89 रन पर ढेर हुई श्रेयस की टीम; न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा

Fri, 13 Nov 2026 02:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Nov 2026 02:28 PM IST
खास बातें

IND vs NZ 4th ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे थे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने तीन और न्यूजीलैंड की टीम ने छह बदलाव किए थे। हालांकि, टीम इंडिया को इस मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
IND vs NZ ODI Live Score: India vs New Zealand 4th ODI Scorecard Ball by Ball Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:58 PM, 13-Nov-2026

टीम इंडिया 89 रन पर ढेर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया। 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी वनडे हार का रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार 200 रन से मिली थी। यह मुकाबला 10 अगस्त 2010 को दांबुला में खेला गया था।

हालांकि, रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी वनडे हार का रिकॉर्ड अब भी 245 रन का है। भारतीय टीम 244 रन से हारी, इसलिए वह इस अनचाहे रिकॉर्ड से सिर्फ एक रन के अंतर से बच गई। यह हार भारत की वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में कीवियों ने वापसी की है। भारत अभी भी 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीते थे। तीसरा मैच बारिश से धुल गया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा।

रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी वनडे हार

हार का अंतर

विपक्षी टीम

मैदान

साल

245 रन

श्रीलंका

शारजाह

2000

244 रन

न्यूजीलैंड

माउंट माउंगानुई

2026

214 रन

दक्षिण अफ्रीका

वानखेड़े, मुंबई

2015

208 रन

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

2004

202 रन

इंग्लैंड

लॉर्ड्स

1975

200 रन न्यूजीलैंड दांबुला 2010

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी वनडे हार

हार का अंतर

मैदान

साल

244 रन

माउंट माउंगानुई

2026

200 रन

दांबुला

2010


न्यूजीलैंड की पारी: 333 रन पर ऑलआउट
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए। टीम की ओर से विल यंग ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और चार छक्के शामिल रहे। टिम साइफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। फिन एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। इन तीनों की पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

विल यंग और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों पर 85 रन जोड़े। इसके बाद यंग ने फिन एलन के साथ चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की। यंग ने एक छोर संभाले रखा और अपना शतक पूरा किया। हालांकि, उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी नियमित अंतराल पर लड़खड़ाई। मिचेल सैंटनर ने 24, क्रिश्चियन क्लार्क ने 22 और काइल जेमीसन ने नाबाद 19 रन बनाए।

भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। गोरनूर बराड़ ने 10 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट झटके। औकिब नबी ने आठ ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को एक और नमन धीर को एक विकेट मिला। कुलदीप यादव आठ ओवर में 73 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।

भारत की पारी: 89 रन पर सिमटी टीम, न्यूजीलैंड ने 244 रन से जीता मैच
34 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। रोहित पहली गेंद पर फिन एलन को कैच दे बैठे, जबकि विराट चार गेंदों पर खाता नहीं खोल सके। श्रेयस भी पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। हेनरी ने पहले ओवर में मेडन रखते हुए तीन विकेट झटके।

भारत ने पांचवें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट भी गंवा दिया। वह 13 गेंदों पर पांच रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल को कैच दे बैठे। इस तरह भारतीय टीम ने नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन और अक्षर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 44 रन जोड़े, लेकिन 17.1 ओवर में अक्षर 21 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मैथ्यू फिशर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया।

ईशान किशन ने 53 गेंदों पर 27 रन बनाए। वह 20.1 ओवर में काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद भारतीय पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। आकिब नबी पांच, कुलदीप यादव एक, नमन धीर 21 और गुरनूर बराड़ दो रन बनाकर आउट हुए। नमन ने 24 गेंदों पर दो छक्के लगाए। भारत की पूरी टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर छह विकेट लिए। यह वनडे में उनका चौथा पांच विकेट हॉल है। मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि काइल जेमीसन को एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 244 रन से जीत लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन पर ऑलआउट होना वनडे में भारत का छठा सबसे कम स्कोर है। भारत इससे पहले वनडे में सात बार 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुआ था। इस सूची में 54 रन उसका सबसे कम स्कोर है, जो 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ बना था।

वनडे में भारत के 100 रन से कम के स्कोर

स्कोर

विपक्षी टीम

मैदान

साल

54 रन

श्रीलंका

शारजाह

2000

63 रन

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

1981

78 रन

श्रीलंका

कानपुर

1986

79 रन

पाकिस्तान

सियालकोट

1978

88 रन

न्यूजीलैंड

दांबुला

2010

89 रन

न्यूजीलैंड

माउंट माउंगानुई

2026

91 रन

दक्षिण अफ्रीका

डरबन

2006

92 रन

न्यूजीलैंड

हैमिल्टन

2019

01:45 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को नौवां झटका

24वें ओवर में मैथ्यू फिशर ने नमन धीर को आउट कर भारत का नौवां विकेट गिरा दिया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर नमन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। मिचेल सैंटनर ने एक्स्ट्रा कवर से अपनी बाईं ओर बढ़ते हुए आसान कैच लपका। नमन 24 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। फिशर का यह तीसरा विकेट है, जबकि मैट हेनरी पांच विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
01:38 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को आठवां झटका

23वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैट हेनरी ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर भारत को आठवां झटका दिया। हेनरी की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच होने के बाद अंदर की ओर आई। कुलदीप गेंद की लाइन और मूवमेंट को समझने में नाकाम रहे और गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए ऑफ स्टंप पर जा लगी। वह चार गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही हेनरी ने इस मैच में अपना पांचवां विकेट पूरा किया। यह वनडे में उनका चौथा पांच विकेट हॉल है। भारत को अभी भी 265 रन बनाने हैं।

01:32 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 22वें ओवर में 66 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। मैथ्यू फिशर ने आकिब नबी को साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और नमन धीर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 268 रन बनाने हैं। मैट हेनरी ने चार विकेट और फिशर ने दो विकेट झटके हैं। एक विकेट जेमीसन को मिला है।
01:24 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 21वें ओवर में 61 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मैट हेनरी ने ईशान किशन को बोल्ड किया। हेनरी ने क्या कमाल की गेंदबाजी की है। पहले स्पेल में तीन विकेट चटकाने के बाद अपने दूसरे स्पेल की पहली ही गेंद पर ईशान को चलता किया। किशन 53 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल आकिब नबी और नमन धीर क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 66 रन है। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 268 रन की जरूरत है।
01:10 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत ने 18वें ओवर में 53 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया। मैथ्यू फिशर ने अक्षर पटेल को फिन एलन के हाथों कैच कराया। अक्षर 36 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल नमन धीर और ईशान किशन क्रीज पर हैं। अक्षर ने ईशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 54 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ

15 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल 14 रन और ईशान किशन 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को नौ के स्कोर पर चौथा झटका लगा था। उसके बाद ये दोनों पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं। भारत को पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने बिना किसी स्कोर पर तीन झटके दिए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद छठे ओवर में काइल जेमीसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। ऋतुराज पांच रन बना सके। भारत की स्थिति और खराब हो सकती थी, लेकिन अक्षर पटेल को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिल गया। निक केली ने उनका आसान कैच टपका दिया। भारत को अभी भी 291 रन बनाने हैं।
12:45 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ

भारत ने शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट पर 26 रन बनाए थे। वनडे में 2018 के बाद से शुरुआती 10 ओवर में भारत का यह सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक है। ऐसा करने में मैट हेनरी का नाम खास तौर पर सामने आता है। उन्होंने 2019 में भी भारत को दो बार शुरुआती झटके दिए थे और अब 2026 में भी पहले पावरप्ले में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। न्यूजीलैंड के 333 रन के जवाब में भारत ने 12 ओवर में चार विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 306 रन और बनाने हैं।

2018 के बाद वनडे में शुरुआती 10 ओवर में भारत के सबसे कम स्कोर

स्कोर

विरोधी टीम

मैदान

वर्ष

मैट हेनरी का प्रदर्शन

21/3

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

2019

—

22/4

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2019

2/10

24/4

न्यूजीलैंड

ओल्ड ट्रैफर्ड (विश्व कप)

2019

3/13

24/2

दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ

2022

—

26/1

ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न

2019

—

26/4

न्यूजीलैंड

माउंट माउंगानुई

2026

3/14

12:36 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: जेमीसन ने ऋतुराज को आउट किया

न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले (10 ओवर) के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बनाए थे। वहीं, भारत की हालत बेहद खराब है। मैट हेनरी के ट्रिपल विकेट मेडन की बदौलत भारतीय टीम 10 ओवर में 26 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में है। भारत को पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने बिना किसी स्कोर पर तीन झटके दिए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद छठे ओवर में काइल जेमीसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। ऋतुराज पांच रन बना सके। भारत की स्थिति और खराब हो सकती थी, लेकिन अक्षर पटेल को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिल गया। निक केली ने उनका आसान कैच टपका दिया।
12:32 PM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: नौ ओवर का खेल हुआ

नौ ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल चार रन और ईशान किशन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने बिना किसी स्कोर पर तीन झटके दिए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद छठे ओवर में काइल जेमीसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। ऋतुराज पांच रन बना सके। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed