IND vs PAK: टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन से रौंदा; गेंदबाजों का बोलबाला
{"_id":"699164a22716bd15560cc939","slug":"ind-vs-pak-live-cricket-score-india-vs-pakistan-t20-world-cup-2026-match-updates-2026-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन से रौंदा; गेंदबाजों का बोलबाला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sun, 15 Feb 2026 10:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:26 PM IST
खास बातें
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:05 PM, 15-Feb-2026
भारत ने पाकिस्तान को हराया
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत झटके के साथ हुई। शुरुआती दो ओवरों में ही उनके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई।
पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
10:04 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: 97 के स्कोर पर आठवां झटका लगा
97 के स्कोर पर वरुण ने पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। उन्होंने फहीम अशरफ को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना पाए।
विज्ञापन
09:49 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: सातवां झटका
पाकिस्तान को सातवां झटका तिलक वर्मा ने दिया। उन्होंने शादाब खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब फहीम अशरफ और शाहीन शाह अफरीदी क्रीज पर मौजूद हैं।09:46 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: छठा विकेट गिरा
12 ओवर का खेल हो चुका है और पाकिस्तान के छह विकेट महज 78 के स्कोर पर गिर चुके हैं। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। अब शादाब खान का साछ देने फहीम अशरफ आए हैं।09:41 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: पांचवां झटका
पाकिस्तान को पांचवां झटका उस्मान खान के रूप में लगा, जिन्हें अक्षर पटेल की गेंद पर ईशान किशन ने स्टंप आउट किया। वह 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर लौटे। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 73 रन है। शादाब खान और मोहम्मद नवाज क्रीज पर मौजूद हैं।09:19 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
पाकिस्तान को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने बाबर आजम को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब उस्मान खान का साथ देने शादाब खान आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: 13 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान को तीसरा झटका भी बुमराह ने दिया। उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब बाबर का साथ देने उस्मान खान आए हैं।09:00 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान को दूसरा झटका बुमराह ने पारी के दूसरे ओवर में दिया। उन्होंने सईम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब सलमान आगा का साथ देने बाबर आजम आए हैं।08:56 PM, 15-Feb-2026
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान को शून्य पर पहला झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अब सईम अयूब का साथ देने कप्तान सलमान आगा आए हैं।08:53 PM, 15-Feb-2026