Live
IND vs NZ Live Score: डेवोन कॉन्वे अर्धशतक के करीब, रचिन भी क्रीज पर; बुमराह को मिली दो सफलता
{"_id":"6b0b50ebdaf4cf206701ece3","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-live-score-day-3-india-vs-new-zealand-christchurch-test-match-scorecard-updates-2026-11-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: डेवोन कॉन्वे अर्धशतक के करीब, रचिन भी क्रीज पर; बुमराह को मिली दो सफलता","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sun, 29 Nov 2026 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:35 AM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, IND vs NZ 2nd Test Day 3 Scorecard Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज को दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में जारी है। आज तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 110 रन की बढ़त मिली। फिलहाल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
09:13 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 63 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। उन्होंने हेनरी निकोल्स का कैच अपनी ही गेद पर लपका। निकोल्स 42 गेंद में 22 रन बना सके। फिलहाल रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की बढ़त 170 से ज्यादा रन की हो चुकी है। इससे पहले बुमराह ने टॉम लाथम को आउट किया था।08:50 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 50 के पार
न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 19 रन और डेवोन कॉनवे 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। 110 रन की बढ़त मिलाकर कीवियों की कुल बढ़त 161 रन की हो चुकी है। कीवियों को पहला झटका कप्तान टॉम लाथम के रूप में लगा। वह आठ रन बना सके।
विज्ञापन
08:12 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: तीसरे दिन चायकाल
तीसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 15 रन और हेनरी निकल्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह ने कप्तान टॉम लाथम को इस सीरीज में तीसरी बार अपना शिकार बनाया। उन्होंने लाथम को बोल्ड किया। लाथम आठ रन बना सके। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। कीवियों को पहली पारी के आधार पर 110 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में कुल बढ़त 146 रन की हो चुकी है।07:59 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 22 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान टॉम लाथम को बोल्ड कर दिया। लाथम ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। वह 15 गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा। भारत को इस विकेट से अच्छी शुरुआत मिली। फिलहाल हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं।07:42 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा बने कन्कशन सब्स्टीट्यूट
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान काइल जेमीसन के एक ही ओवर में आकाश दीप के हेलमेट पर दो बार गेंद लगी थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन अब वह इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। मोहम्मद सिराज को एक बार दरकिनार कर दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि प्रसिद्ध को खराब गेंदबाजी की वजह से इस मैच मे ड्रॉप किया गया था। उनकी जगह गुरनूर को मौका दिया गया, लेकिन कन्कशन में प्रसिद्ध को तवज्जो दी गई और सिराज को फिर मौका नहीं दिया।07:39 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम आठ रन और डेवोन कॉनवे चार बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने दो ओवर में 13 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 AM, 29-Nov-2026
भारत की पारी 246 रन पर सिमटी
भारत की पहली पारी 86.1 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। इस लिहाज से दूसरी पारी में कीवियों को 110 रन की बढ़त हासिल है। तीसरे दिन भारत ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया और 130 रन बनाने में बाकी के चार विकेट गंवाए। आज का सबसे पहला झटका अंशुल कंबोज के रूप में लगा। वह खाता खोले बिना मैट हेनरी का शिकार बने। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी निभाई।जुरेल ने पहले आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 74 गेंद में 46 रन की साझेदारी निभाई और भारत को फॉलोऑन से बचाया। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 157 रन बनाने थे। आकाश दीप ने 52 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाए। उन्हें नाथन स्मिथ ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। फिर जुरेल ने गुरनूर बराड़ के साथ 123 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। गुरनूर ने 46 गेंद में 10 रन बनाए। उन्हें काइल जेमीसन ने बोल्ड किया।
इन दो साझेदारियों की बदौलत भारत 200 पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जुरेल ने बुमराह के साथ 10वें विकेट के लिए 19 रन जोड़े। काइल जेमीसन ने जुरेल को ब्लंडेल के हाथों कैच कराया और भारत की पारी को 246 रन पर समेट दिया। जुरेल ने 170 गेंदें खेलीं और 14 चौके की मदद से 88 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जेमीसन ने चार विकेट लिए। वहीं, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और जैकब डफी को दो-दो विकेट मिले।
दूसरे दिन भारत ने गंवाए थे छह विकेट
इससे पहले दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर सिमटी थी। इसके जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। काइल जेमीसन ने पडिक्कल (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जेमीसन ने कप्तान शुभमन गिल (17) को भी पवेलियन भेजा।
ऋषभ पंत ने 23 रन बनाकर कुछ देर तक तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन जैकब डफी की गेंद पर कैच थमा बैठे। डफी ने इसके बाद केएल राहुल (25) को भी आउट कर दिया। नाथन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर (10) को पवेलियन भेजकर भारत को छठा झटका दिया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत की जरूरत है।
07:13 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: जुरेल शतक के करीब
भारत ने नौ विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 88 रन और जसप्रीत बुमराह चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरेल कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। भारत अब न्यूजीलैंड से 110 रन पीछे है। जुरेल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ कमाल की साझेदारी की है। उन्होंने आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 46 रन की और फिर गुरनूर के साथ नौवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की।06:54 AM, 29-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: जेमीसन ने गुरनूर को बोल्ड किया
भारत को 227 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। काइल जेमीसन ने गुरनूर बराड़ को बोल्ड किया। जेमीसन की गेंद हवा में लहराते हुए अंदर की ओर आई। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज गुरनूर के खिलाफ बेहद फुल लेंथ गेंद डाली। गुरनूर ने गेंद की लाइन को देखते हुए उसे छोड़ने का फैसला किया, लेकिन वह गेंद के बड़े स्विंग को भांप नहीं सके। गेंद अंदर की ओर आई और ऑफ स्टंप से जा टकराई। इस तरह गुरनूर की जुझारू पारी का अंत हुआ। उन्होंने 46 गेंद में 10 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। गुरनूर ने जुरेल के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल बुमराह और जुरेल क्रीज पर हैं। भारत न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे है।06:32 AM, 29-Nov-2026
