फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL Auction 2025 Highlights: नीलामी में सिमरन शेख पर लगी सबसे बड़ी बोली, स्नेह राणा और पूनम यादव अनसोल्ड रहीं

Sun, 15 Dec 2024 05:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Dec 2024 05:33 PM IST
खास बातें

WPL 2025 Auction Sold Unsold Players Live Updates : महिला प्रीमियर लीग की नीलामी समाप्त हो गई। बंगलूरू में हुए इस कार्यक्रम में पांच टीमों ने अपने खाली स्लॉट्स के लिए खिलाड़ियों को चुना। भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख पर सबसे बड़ी बोली लगी।

विज्ञापन
Wpl 2025 Auction Live Sold and Unsold Players List Price Teams Updated Squad Captains News in Hindi
महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

05:29 PM, 15-Dec-2024

WPL Auction 2025: नीलामी समाप्त हुई

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी समाप्त हो गई। बंगलूरू में हुए इस कार्यक्रम में पांच टीमों ने अपने खाली स्लॉट्स के लिए खिलाड़ियों को चुना। भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख पर सबसे बड़ी बोली लगी। गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा। इस दौरान 19 खिलाड़ियों पर कुल 9.05 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें पांच विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी में करोड़पति बनने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी देश बेस प्राइस कीमत
सिमरन शेख (बल्लेबाज) भारत 10 लाख 1.9 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
डिएंड्रा डॉटिन (ऑलराउंडर) वेस्टइंडीज 50 लाख 1.7 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
जी कमालिनी (विकेटकीपर) भारत 10 लाख 1.6 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
प्रेमा रावत (ऑलराउंडर) भारत 10 लाख 1.2 करोड़ (आरसीबी)
एन चरणी (ऑलराउंडर) भारत 10 लाख 55 लाख (दिल्ली कैपिटल्स)
05:07 PM, 15-Dec-2024

एक्सलरेटेड राउंड 2

  • हेदर ग्राहम अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
  • एलाना किंग को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा फिर अनसोल्ड रहीं।
  • राघवी बिष्ट को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • भारतीय ऑलराउंडर हुमायरा काजी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • जाग्रवी पवार को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • पृतिका रावल अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारतीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारत की गेंदबाज परुणिका सिसोदिया को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • हानी पटेल भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारतीय ऑलराउंडर अक्षिता महेश्वरी को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • अनुषा सुंदरेसन एक बार फिर अनसोल्ड रहीं। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
  • भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्रानी रॉय अनसोल्ड रहीं।
  • प्रीति बोस और सिमरन बहादुर अनसोल्ड रहीं।
  • प्रकाशिका नायक को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन
04:30 PM, 15-Dec-2024

एक्सलरेटेड राउंड 1

  • भारतीय ऑलराउंडर मानसी जोशी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
  • दक्षिण अफ्रीका की विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
  • न्यूजीलैंड की गेंदबाज रोजमैरी मायर भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
  • भारतीय गेंदबाज अमिषा बहुखंडी भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज प्रियंका बाला को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • मिली इलिंगवर्थ जो ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज हैं, वह भी अनसोल्ड रहीं।
  • भारत की अश्विनी कुमारी को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारतीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारत की रीमा रेक्का भी अनसोल्ड रहीं।
  • भारत की बल्लेबाज अरुषी गोएल को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • भारतीय ऑलराउंर क्रांति गाउड को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • भारतीय ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • भारत की शिवानी सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला।
  • भारतीय गेंदबाज परुणिका सिंह भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारत की ऑलराउंडर जोशिता वीजे को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • टेस फ्लिनटॉफ को कोई खरीदार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख था।
  • भारत की तनुश्री सरकार भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • भारत की गेंदबाज प्रकाशिका नायक भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • सारा ब्रायस को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • भारतीय गेंदबाज कोमलप्रीत कौर को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • शानू सेन भी अनसोल्ड रहीं। 
  • भारतीय ऑलराउंडर अनुषा सुंदरेसन भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
03:57 PM, 15-Dec-2024

अब तक नीलामी में क्या हुआ?

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी बंगलूरू में जारी है। अब तक सात खिलाड़ी बिके हैं, जिसमें दो विदेशी शामिल हैं। सिमरन शेख अब तक सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाली खिलाड़ी हैं। 10 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली इस खिलाड़ी को गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 
  • दिल्ली कैपिटल्स ने एन चरणी को 55 लाख और नंदिनी कश्यप को 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख के अलावा डिएंड्रा डॉटिन को 1.7 करोड़ में खरीद लिया।
  • मुंबई इंडियंस ने भी दो खिलाड़ियों को खरीद लिया। इनमें जी कमालिनी  (1.6 करोड़) और नादिन डी क्लार्क (30 लाख) शामिल हैं।
  • आरसीबी ने अब तक सिर्फ एक खिलाड़ी को खरीदा है। उन्होंने भारत की अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत को 1.2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। 
  • यूपी वॉरियर्स ने अब तक किसी भी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाई है।
03:49 PM, 15-Dec-2024

प्रेमा रावत

आरसीबी ने भारत की प्रेमा रावत को  1.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
03:47 PM, 15-Dec-2024

जी कमालिनी मुंबई की हुईं

मुंबई इंडियंस ने जी कमालिनी को एक करोड़ रुपये में खरीदा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 15-Dec-2024

नंदिनी कश्यप

दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी कश्यप को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।
03:44 PM, 15-Dec-2024

सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी

सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।
03:39 PM, 15-Dec-2024

अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत की विकेटकीपर सुषमा वर्मा: अनसोल्ड
भारत की बल्लेबाज शुभा सतीश: अनसोल्ड
भारत के ऑलराउंडर स्नेह राणा : अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल: नहीं बिके
आयरलैंड के ऑलराउंडर ओरला फ्रेंडरगैस्ट: अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया लेगस्पिनर अलाना किंग: अनसोल्ड
भारत की बल्लेबाज सी प्रत्यूषा : अनसोल्ड
03:36 PM, 15-Dec-2024

मुंबई इंडियंस ने पहला खिलाड़ी खरीदा

नादिन डी क्लार्क को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed