फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Japan's Abhishek Anand Wants to Meet Bihari Brothers Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan

एशियाड: वैभव और ईशान से क्यों मिलना चाहते हैं जापान के अभिषेक आनंद? बोले- बिहारी भाइयों से मुलाकात की खास चाहत

Mon, 21 Sep 2026 03:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 से पहले जापान के बिहार में जन्मे क्रिकेटर अभिषेक आनंद ने वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन से मिलने की इच्छा जताई है। अभिषेक ने वैभव को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट के प्यार ने उन्हें भारत से जापान पहुंचाया।

विज्ञापन
Japan's Abhishek Anand Wants to Meet Bihari Brothers Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan
अभिषेक आनंद - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और जापान के बीच मंगलवार को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर एकमात्र टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जापान के बिहार में जन्मे क्रिकेटर अभिषेक आनंद ने अपने 'बिहारी भाइयों' वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन से मुलाकात की इच्छा जताई है। अभिषेक भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन वह जापान की टीम के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हर किसी के पसंदीदा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं और वह इस युवा बल्लेबाज से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, 'फिलहाल हर किसी का पसंदीदा वैभव सूर्यवंशी है। लेकिन हां, भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बराबर अच्छे हैं।' जब उनसे पूछा गया कि वह भारतीय टीम में किस खिलाड़ी से मिलना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, मैं अपने बिहारी भाइयों ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी से मिलना चाहता हूं।'
विज्ञापन

जापान में भारतीय टीम की मेजबानी का इंतजार
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर अभिषेक काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह सानो में भारतीय टीम और वैभव को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद दोनों टीमें एशियन गेम्स के लिए निस्शिन में भी आमने-सामने होंगी।अभिषेक ने कहा, 'हम भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम इस मैच के लिए बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद है कि भारत-जापान का रिश्ता मजबूत बना रहेगा, ताकि हम भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।'

क्रिकेट के लिए भारत से जापान पहुंच गए
अभिषेक का जापान पहुंचने का सफर भी काफी दिलचस्प है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्हें जापान में एक्सेंचर की नौकरी का ऑफर मिला था। उस समय उन्होंने विदेश जाने के बारे में नहीं सोचा था और भारत में रहकर नौकरी के साथ क्रिकेट जारी रखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में जापानी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं। उन्होंने एक्सेंचर जापान के इंटरव्यू के लिए आवेदन किया और उनका चयन हो गया। इसके बाद उन्हें ऑफर स्वीकार करने के लिए सिर्फ दो घंटे का समय मिला।

अभिषेक ने कहा, 'मुझे दो घंटे दिए गए थे कि मैं यह ऑफर स्वीकार करता हूं या नहीं। उस समय मेरे विदेश जाने की कोई योजना नहीं थी। मैं भारत में रहना चाहता था और नौकरी के साथ क्रिकेट का अपना जुनून भी जारी रखना चाहता था। इसलिए उन दो घंटों में मैंने काफी सोचा कि मुझे जापान जाना चाहिए या नहीं।'
विज्ञापन

जापान में क्रिकेट की उम्मीद दिखी तो बदला फैसला
ऑफर पर फैसला लेने से पहले अभिषेक ने जापान में क्रिकेट के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि जापानी टीम ईस्ट एशिया-पैसिफिक विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। इससे उन्हें जापान में क्रिकेट के भविष्य की उम्मीद दिखाई दी।

उन्होंने कहा, 'मैंने जापान में क्रिकेट के बारे में कुछ जानकारी तलाशने के बारे में सोचा। सौभाग्य से उसी साल जापानी टीम ईस्ट एशिया-पैसिफिक विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालिफाई हुई थी। मुझे लगा कि जापान में क्रिकेट के लिए उम्मीद है। यह सब खबरें देखने के बाद मैंने जापान जाकर वहां के अवसर को तलाशने का फैसला किया। दो घंटे की रिसर्च के बाद मैंने ऑफर स्वीकार कर लिया और जापान आ गया।'

क्लब क्रिकेट से जापान की राष्ट्रीय टीम तक
जापान पहुंचने के बाद अभिषेक ने टोक्यो फाल्कन क्रिकेट क्लब के लिए खेलना शुरू किया। शुरुआती तीन वर्षों में उनके प्रदर्शन ने प्रभावित किया और इसके बाद उन्हें जापान की राष्ट्रीय टीम में बुलावा मिला। क्रिकेट के प्रति जुनून ने अभिषेक को भारत से जापान पहुंचाया और अब वही खेल उन्हें भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के करीब ले आया है। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में उनकी नजर अपने 'बिहारी भाइयों' वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन से मुलाकात पर भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed