USA vs SA Highlights: सुपर-8 के पहले मैच में द. अफ्रीका ने अमेरिका को हराया, 19वें ओवर में रबाडा ने पलटी बाजी
{"_id":"6672df77cb6926a77e0bd8a8","slug":"usa-vs-sa-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-super-8-america-vs-south-africa-t20i-match-updates-2024-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"USA vs SA Highlights: सुपर-8 के पहले मैच में द. अफ्रीका ने अमेरिका को हराया, 19वें ओवर में रबाडा ने पलटी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 19 Jun 2024 11:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:28 PM IST
खास बातें
America vs South Africa T20 World Cup : टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में ग्रुप-2 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम छह विकेट पर 176 रन बना सकी।
विज्ञापन
आंद्रीज गौस
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
11:22 PM, 19-Jun-2024
दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले मुकाबले में अमेरिका को 18 रन से हरा दिया है। एंटीगुआ में खेले गए सुपर-8 ग्रुप-2 के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अमेरिका की पारी के दौरान 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने हरमीत सिंह का विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी दो ओवर में अमेरिका को 28 रन चाहिए थे। तब हरमीत और आंद्रीज गौस क्रीज पर थे।पहली ही गेंद पर हरमीत कैच आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी। गौस के साथ 91 रन की साझेदारी निभाई थी। हालांकि, हरमीत के आउट होने पर मैच पलट गया। रबाडा के 19वें ओवर में दो रन आए और आखिरी ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और टीम सिर्फ सात रन बना सकी। गौस 47 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 74 रन की पारी खेली थी।
11:13 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: हरमीत सिंह आउट
19वें ओवर में 167 के स्कोर पर अमेरिका को छठा झटका लगा। हरमीत सिंह 22 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन भेजा। फिलहाल आंद्रीज गौस और जसजीत सिंह क्रीज पर हैं। अमेरिका को छह गेंद में 26 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:57 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: गौस का अर्धशतक
अमेरिका को 24 गेंद में 60 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद अमेरिका ने पांच विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमीत सिंह और आंद्रीज गौस क्रीज पर हैं। गौस ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नॉर्त्जे की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।10:44 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: 76 पर पांचवां झटका
अमेरिका को 76 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शम्सी ने शयन जहांगीर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल आंद्रीज गौस और हरमीत सिंह क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर पांच विकेट पर 99 रन है। अब 42 गेंद में उन्हें 96 रन की जरूरत है।10:31 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: अमेरिका के चार विकेट गिरे
अमेरिका को 71 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्टीवन टेलर, नीतीश कुमार, कप्तान एरॉन जोंस और कोरी एंडरसन पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल आंद्रीज गौस और शयन जहांगीर क्रीज पर हैं।10:06 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: अमेरिका को पहला झटका
अमेरिकी टीम को 33 के स्कोर पर चौथे ओवर में पहला झटका लगा। रबाडा ने स्टीवन टेलर को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंद में 24 रन बना सके। फिलहाल नीतीश कुमार और आंद्रीज गौस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाए
दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, रीज हेंड्रिक्स ने 11 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। डेविड मिलर खाता भी नहीं खोल सके। हेनरिक क्लासेन 22 गेंद में तीन छक्के की मदद से 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 16 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह को दो-दो विकेट मिले।09:17 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: 16 ओवर समाप्त
16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 15 रन और ट्रिस्टन स्टब्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले सौरभ नेत्रवलकर ने एडेन मार्करम को अली खान के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंद में 46 रन बना सके।09:01 PM, 19-Jun-2024
USA vs SA Live Score: हरमीत की घातक गेंदबाजी
बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंद पर क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। डिकॉक 40 गेंद में 70 रन और मिलर खाता खोले बिना आउट हुए। डिकॉक ने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल मार्करम और क्लासेन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 127 रन है।08:54 PM, 19-Jun-2024