फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPW vs MI: कप्तान हरमनप्रीत कौर के तूफानी अर्धशतक से जीता मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया

Sun, 12 Mar 2023 11:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 11:32 PM IST
खास बातें

WPL Cricket Score, UP vs MUM Women's IPL League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। उसने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। यह मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

10:58 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत

मुंबई इंडियंस की जीत का क्रम महिला प्रीमियर लीग में जारी है। उसने लगातार चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस टूर्नामेंट में भाग ले रही अन्य चारों टीमों को हरा दिया। वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

हरमन और नताली ने की शतकीय साझेदारी
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 53 रन बना दिए। इस दौरान हरमनप्रीत ने नौ चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। नताली सीवर ब्रंट 31 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। हरमनप्रीत और नताली सीवर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 106 रनों की साझेदारी की। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। हीली मैथ्यूज 17 गेंद पर 12 रन ही बना सकीं। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।

ऐसी रही यूपी वॉरियर्स की पारी
यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।
10:34 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 111/2

सातवें और आठवें ओवर में लगातार दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर ली है। मुंबई ने 14 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 21 गेंद पर 25 और नताली सीवर 21 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
10:05 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: मुंबई को दो ओवर में लगे दो झटके

पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार दो ओवर में झटके लगे। सातवें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ ने यास्तिका भाटिया को आउट कर दिया। यास्तिका 27 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद अगले ओवर में हीली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। मैथ्यूज ने 17 गेंद पर 12 रन बनाए। फिलहाल मुंबई ने दो विकेट पर आठ ओवर में 59 रन बनाकर लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ब्रंट क्रीज पर हैं। दोनों को अपना खाता खोलना बाकी है।
09:56 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 51 रन

मुंबई इंडियंस की ओपनर यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। मुंबई ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 25 गेंद पर 36 और हीली मैथ्यूज 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।
09:35 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 11 गेंद पर 15 और हीली मैथ्यूज सात गेंद पर नौ रन बनाकर खेल रही हैं।
09:10 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: मुंबई को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई को 160 रन का लक्ष्य मिला है। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगा पांचवां झटका

यूपी वॉरियर्स को पांचवां झटका हीली मैथ्यूज ने दिया। उन्होंने 18वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर दिया। एक्लेस्टोन चार गेंद पर एक रन ही बना सकीं।
08:50 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगे दो झटके

यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका 17वें ओवर में लगा। कप्तान एलिसा हीली 58 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सायका इशाक ने एलबीडब्ल्यू किया। हीली ने ताहलिया मैक्ग्रा के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इसी ओवर में ताहलिया मैक्ग्रा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद मैक्ग्रा पांचवीं गेंद पर यास्तिका के हाथों स्टंप आउट हो गईं। इस तरह सायका इशाक को दो सफलता और मिली। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।
08:30 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: यूपी वॉरियर्स का 13 ओवर के बाद स्कोर 113/2

यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हीली 34 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, ताहलिया मैक्ग्रा ने 27 गेंद पर 38 रन बना लिए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की है।
08:09 PM, 12-Mar-2023

UPW vs MI Live Score: यूपी वॉरियर्स के दो बल्लेबाज आउट

यूपी वॉरियर्स को दूसरा झटका अमेलिया केर ने दिया। उन्होंने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर किरण नवगिरे को आउट कर दिया। किरण 14 गेंद पर 17 रन बनाकर यास्तिका भाटिया को कैच थमा बैठीं। किरण के आउट होने के बाद ताहलिया मैक्ग्रा क्रीज पर आई हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed