SRH vs RR, IPL 2021: रॉय-विलियमसन का अर्धशतक, सनराइजर्स को मिली सीजन की दूसरी जीत, राजस्थान को हराया
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद की टीम ने कप्तान केन विलियमसन और जेसन रॉय की अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान के 165 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ हैदराबाद ने सीजन की अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 164 रन बनाए थे।
लाइव अपडेट
सनराइजर्स को मिली सीजन की दूसरी जीत, राजस्थान को हराया
आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद की टीम ने कप्तान केन विलियमसन (51*) और जेसन रॉय (60) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान के 165 रन के लक्ष्य को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ हैदराबाद ने सीजन की अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 164 रन बनाए थे।🙌🙌🙌#SRHvRR #VIVOIPL https://t.co/TN3tS5tx56 pic.twitter.com/ZiKBBT1MuW
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2021
साकरिया का महंगा ओवर
अभिषेक शर्मा ने चेतन के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ दी। चेतन ने 18वें ओवर में 16 रन लुटा दिए और मैच अब हैदराबाद की मुट्ठी में चला गया है।एसआरएच को 18 गेंदों में 22 रन की दरकार
मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17वें ओवर में महज चार रन दिए और हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखा। हैदराबाद को अब आखिरी 18 गेंदों में 22 रन की जरुरत।सनराइजर्स को 24 गेंदों में 26 रन की दरकार
सनराइजर्स की टीम को इस सीजन की अपनी दूसरी जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 26 रनों की जरुरत है। कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं।प्रियम गर्ग आए और गए
यूएई लेग में पहली बार खेलने उतरे प्रियम गर्ग पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी ही गेंद पर खुद कैच लपककर आउट किया। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर: 119/3, केन विलियमसन (30*), अभिषेक शर्मा (0*)साकरिया का सफल ओवर
चेतन साकरिया ने अपने पहले ही ओवर में प्रभावित किया। इस ओवर में उन्होंने तीन रन देकर जेसन रॉय का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 114/2, केन विलियमसन (25*), प्रियम गर्ग (0*)साकरिया ने किया रॉय का शिकार
राजस्थान ने गेंदबाजी में बदलाव किया और लंबे इंतजार के बाद चेतन साकरिया को गेंद थमाई। चेतन ने भी निराश नहीं किया और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन रॉय को सैमसन के हाथों कैच कराया। रॉय ने आउट होने से पहले 42 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली।Chetan Sakariya gets the much needed breakthrough.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2021
Jason Roy's entertaining knock comes to an end on 60.
Live - https://t.co/3wrjO70JvR #SRHvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/W9zxztlFjf
तेवतिया का महंगा ओवर
राहुल तेवतिया अपने तीसरे ओवर में काफी खर्चीले साबित हुए। उनके इस ओवर में रॉय ने जमकर धुनाई की और तीन चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 21 रन आए। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 111/1, जेसन रॉय (59*), केन विलियमसन (23*)जेसन रॉय का अर्धशतक
सनराइजर्स की तरफ से डेब्यू करते हुए जेसन रॉय ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तेवतिया की गेंद पर लगातार दो गेंदों में छक्का और चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।FIFTY on debut for #SRH for @JasonRoy20 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2021
Live - https://t.co/3wrjO70JvR #SRHvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/njXOeedcZQ