फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs CSK: चेन्नई ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Thu, 30 Sep 2021 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 11:02 PM IST
खास बातें

  • चेन्नई ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया
  • प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी सीएसके
  • धोनी के छक्के के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में प्रवेश किया
  • गायकवाड़ (45) और डुप्लेसिस (41) के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी
  • हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने झटके सर्वाधिक तीन विकेट
  • हैदराबाद की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने बनाए सर्वाधिक 44 रन
  • चेन्नई के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और ब्रावो ने झटके दो विकेट

विज्ञापन
SRH vs CSK Live Cricket Score: IPL 2021 Match 44 Online Hindi News Updates
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:02 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

ऋतुराज गायकवाड़ (45) और फाफ डुप्लेसिस (41) की शानदार बल्लेबाजी और जोश हेजलवुड (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। धोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। बता दें कि चेन्नई की यह लगातार चौथी जीत है। धोनी की टीम सीएसके 18 अंकों (नेट रनरेट +1.002) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। चेन्नई ने 11 में से नौ मैचों में जीत हासिल की है।
 
10:58 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन की दरकार है।
विज्ञापन
10:53 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है।
10:47 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रन की दरकार है। एमएस धोनी और रायुडू क्रीज पर मौजूद हैं।
10:38 PM, 30-Sep-2021

होल्डर ने एक ओवर में झटके दो विकेट

16वें ओवर में जेसन होल्डर ने दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर सुरेश रैना (2) को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि पांचवीं गेंद पर डुप्लेसिस को सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच आउट कराया। फाफ 36 गेंदों में तीन चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।
10:33 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

15वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने मोईन अली (17) को आउट कर चेन्नई को दूसरा झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 PM, 30-Sep-2021

चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 32 रन

चेन्नई ने 14 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस 40 और मोईन अली 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 32 रन की दरकार है।
10:08 PM, 30-Sep-2021

गायकवाड़ 45 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। गायकवाड़ 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। पहले विकेट के लिए डुप्लेसिस और गायकवाड़ के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई। 

 
09:57 PM, 30-Sep-2021

गायकवाड़ और फाफ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

गायकवाड़ और फाफ के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 
09:52 PM, 30-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 47/0

छह ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 31 और फाफ डुप्लेसिस 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed