फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs RCB: बैंगलोर ने लिया पिछली हार का बदला, हैदराबाद को 67 रन से हराया, हसरंगा ने झटके पांच विकेट

Sun, 08 May 2022 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 May 2022 07:33 PM IST
खास बातें

SRH vs RCB (Hyderabad vs Bangalore): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 67 रन की शानदार जीत दर्ज की। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद हैदराबाद को 125 रन पर समेट दिया। बैंगलोर की तरफ से वनिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन
SRH vs RCB Live Score: Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore IPL 2022 Match 54 at Mumbai News Updates in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

05:54 PM, 08-May-2022

बैंगलोर की 'रॉयल' जीत, सनराइजर्स को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 67 रन की शानदार जीत दर्ज की। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद हैदराबाद को 125 रन पर समेट दिया। बैंगलोर की तरफ से वनिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। बैंगलोर ने इसी के साथ हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया। हैदराबाद ने इस सीजन की पहली भिड़ंत में बैंगलोर को 68 रन पर ढेर करने के बाद 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

05:40 PM, 08-May-2022

हसरंगा के पांच विकेट

वनिंदु हसरंगा ने अपने आखिरी ओवर में करामाती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और मैच में कुल पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस ओवर में बिना कोई रन दिए शशांक सिंह और उमरान मलिक को लगातार दो गेंदों में पवेलियन भेजा। हसरंगा ने मैच में चार ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन के साथ 18 रन दिए और पांच खिलाड़ियों को आउट किया।
 
विज्ञापन
05:32 PM, 08-May-2022

हेजलवुड हैट्रिक से चूके

जोस हेजलवुड ने अपने तीसरे ओवर में हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। हालांकि वह अपनी हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को लोमरोर के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी को चलता किया। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 114/7, भुवनेश्वर कुमार (0*), शशाक सिंह (8*)

06:22 PM, 08-May-2022

हसरंगा को तीसरी सफलता

वनिंदु हसरंगा ने एक और विकेट चटकाते हुए तीन ओवर में तीन सफलता हासिल कर ली है। हसरंगा ने इस बार तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जगदीश सुचित को पवेलियन भेजा। सुचित सात गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 111/5, राहुल त्रिपाठी (57*), शशाक सिंह (6*)
06:12 PM, 08-May-2022

राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक

राहुल त्रिपाठी ने एक और शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल की नौवीं फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 103/4, राहुल त्रिपाठी (56*), जगदीश सुचित (2*)
 
06:06 PM, 08-May-2022

पूरन 19 रन बनाकर आउट

वनिंदु हसरंगा ने अपने दूसरे ओवर में एक और सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन को शाहबाज के हाथों कैच कराया। पूरन ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 19 रन बनाए। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:  93/4, राहुल त्रिपाठी (48*), जगदीश सुचित (2*)
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 PM, 08-May-2022

हसरंगा को पहली सफलता, मार्कराम आउट

वनिंदु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने हैदराबाद की अहम साझेदारी को तोड़ते हुए एडन मार्कराम को अपना शिकार बनाया। हसरंगा ने ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कराम को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। मार्कराम 27 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 57/3, निकोलस पूरन (5*), राहुल त्रिपाठी (31*)
05:43 PM, 08-May-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे

हैदराबाद ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम ने मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 50 तक ले गए। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 50/2, एडन मार्कराम (21*), राहुल त्रिपाठी (29*)
05:37 PM, 08-May-2022

पहला पावरप्ले बैंगलोर के नाम

बैंगलोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरू के छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में में दो विकेट झटके। जबकि हैदराबाद ने इस दौरान 39 रन बनाए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 39/2, एडन मार्कराम (17*), राहुल त्रिपाठी (22*)
05:45 PM, 08-May-2022

मैक्सवेल की गेंद पर बोल्ड हुए अभिषेक

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा की गिल्लियां बिखेर दी। अभिषेक बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 1/2, एडन मार्कराम (0*), राहुल त्रिपाठी (1*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed