SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीत का चौका, हैदराबाद को सात विकेट से हराया; बोल्ट के बाद रोहित चमके
{"_id":"6808e912a620751587057a6f","slug":"srh-vs-mi-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-mumbai-indians-ipl-2025-41st-match-at-rajiv-gandhi-stadiu-2025-04-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीत का चौका, हैदराबाद को सात विकेट से हराया; बोल्ट के बाद रोहित चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 23 Apr 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:02 PM IST
खास बातें
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:47 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया।मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी।
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को जयदेव उनादकट ने पहला झटका दिया था। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को कैच आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा रोहित शर्मा और विल जैक्स ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हुई, जिसे जीशान अंसारी ने तोड़ा। उन्होंने जैक्स को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वह दौ चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 32 गेंदों में 53 रन जोड़े और जीत सुनिश्चित की।
हिटमैन इस मैच में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 35 गेंदों में अर्धशतक आया। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 152.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और दो चौके व एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 40 और तिलक वर्मा दो रन बनाकर नाबाद रहे।
10:20 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: 35 गेंदों में रोहित ने जड़ा पचासा
रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने 35 गेंदों में इस सत्र का पहला पचासा जड़ा है।
विज्ञापन
10:06 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: रोहित शर्मा-विल जैक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी
रोहित शर्मा और विल जैक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 69/1 है।09:34 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं।09:27 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।09:14 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: हैदराबाद ने मुंबई के सामने रखा 144 रन का लक्ष्य
हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की 99 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। उनके लिए क्लासेन ने 71 और अभिनव ने 43 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। वहीं, बुमराह ने एक सफलता अपने नाम की।इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। 20 से कम के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रन की विशाल साझेदारी हुई। क्लासेन ने 34 गेंदों में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 71 रन का निजी स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 12, पैट कमिंस ने एक और हर्षल पटेल ने एक* रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में जड़ा पचासा
हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सत्र की यह उनकी पहली फिफ्टी है।08:35 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: हेनरिक क्लासेन-अभिनव मनोहर के बीच 40+ रन की साझेदारी
हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब हैदराबाद को इन दोनों बल्लेबाजों का सहारा है। 13 ओवर के बाद स्कोर 77/5 है।08:13 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Live Score: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
हैदराबाद को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन के हाथों अनिकेत वर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके।08:04 PM, 23-Apr-2025