फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs LSG Highlights: हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ, 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते चेज किया 166 रन का लक्ष्य

Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
खास बातें

SRH vs LSG Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
SRH vs LSG IPL Highlights: Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:18 PM, 08-May-2024

हैदराबाद ने लखनऊ को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही। टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स से है। यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेडे़ में भिड़ना है।
10:06 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: अभिषेक का अर्धशतक

सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट गंवाए 126 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 21 गेंद में 66 रन और अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने चौके-छक्कों की बौछार कर दी है। अभिषेक ने आईपीएल करियर का छठा और हेड ने पांचवां अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
09:58 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी

हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने छह ओवर में 107 रन जोड़ लिए हैं। लखनऊ के लय को इन दोनों बल्लेबाजों ने तोड़ दिया है। एलएसजी को टाइम आउट का सहारा लेना पड़ा। हेड 18 गेंद में 58 रन और अभिषेक 18 गेंद में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेड का आईपीएल में पांचवां अर्धशतक है।
09:53 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हेड ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा

पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट गंवाए 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 18 गेंद में 58 रन और अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा हैदराबाद की टीम जल्द ही मैच खत्म कर देगी।
09:45 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की आक्रामक शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने आक्रामक शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 47 रन है। ट्रेविस हेड नौ गेंद में 26 रन और अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:33 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए पहले ओवर में कृष्णप्पा गौतम ने गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के आठ रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ ने 166 रन का लक्ष्य दिया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। एक वक्त लखनऊ ने 12वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने 52 गेंद में 99 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। बदोनी ने 30 गेंद में नौ चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वहीं, पूरन 26 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की नाबाद पारी खेली। 

केएल राहुल 33 गेंद में 29 रन, क्विंटन डिकॉक दो रन और मार्कस स्टोइनिस तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 21 गेंद में 24 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, कप्तान पैट कमिंस को एक विकेट मिला।
09:03 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: बदोनी-पूरन के बीच 60+ रन की साझेदारी

18 ओवर के बाद लखनऊ ने चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष बदोनी 23 गेंद में 39 रन और निकोलस पूरन 21 गेंद में 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों ने लखनऊ की पारी संभाली है।
08:51 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: बदोनी-पूरन ने संभाली पारी

15 ओवर के बाद लखनऊ ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष बदोनी 23 रन और निकोलस पूरन 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:29 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ को चौथा झटका

लखनऊ को 66 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 12वें ओवर में क्रुणाल ने मिड ऑफ पर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़े, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे कमिंस ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर गजब का थ्रो किया। गेंद सीधे जाकर विकेट पर लगी। क्रुणाल क्रीज से काफी दूर थे। ऐसे में वह रन आउट हो गए। क्रुणाल ने 21 गेंद में दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। फिलहाल निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट गंवाकर 69 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed