फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs CSK: चेन्नई की तीसरी जीत, हैदराबाद को 13 रन से हराया, ऋतुराज-कॉन्वे और मुकेश चौधरी रहे हीरो

Sun, 01 May 2022 11:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 May 2022 11:11 PM IST
खास बातें

SRH vs CSK (Hyderabad vs Chennai): चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की यह पहली जबकि सीजन की तीसरी जीत है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में चेन्नई ने 202 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 189 के स्कोर पर रोक दिया। 

विज्ञापन
SRH vs CSK Live Score: Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2022 Match 46 at Pune News Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:08 PM, 01-May-2022

चेन्नई की 13 रन से जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की यह पहली जबकि सीजन की तीसरी जीत है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में चेन्नई ने 202 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 189 के स्कोर पर रोक दिया। 

10:57 PM, 01-May-2022

मुकेश चौधरी को दोहरी सफलता 

मुकेश चौधरी ने दूसरे स्पेल में भी अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में पहले शशांक सिंह को आउट किया और फिर वाशिंगटन सुंदर को भी चलता किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 153/6, निकोलस पूरन (32*), मार्को यानसेन (0*) 
विज्ञापन
10:47 PM, 01-May-2022

प्रेटोरियस ने दिए 12 रन

प्रेटोरियस ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की और सिर्फ छह रन दिए। उनके ओवर में हैदराबाद ने कुल 12 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:  147/4, शशांक सिंह (11*), निकोलस पूरन (32*)
10:43 PM, 01-May-2022

हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 68 रन की दरकार

हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 68 रन की दरकार है। उसकी तरफ से निकोलस पूरन और शशांक सिंह क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 135/4, शशांक सिंह (7*), निकोलस पूरन (24*)
10:41 PM, 01-May-2022

केन विलियमसन अर्धशतक से चूके 

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन अपने अर्धशतक से तीन रन से चूक गए। उन्हें 47 के स्कोर पर प्रिटोरियस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 131/4, शशांक सिंह (5*), निकोलस पूरन (22*) 
10:17 PM, 01-May-2022

मार्करम 17 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एडन मार्करम भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मिचेस सैंटनर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 89/3, केन विलियमसन (31*), निकोलस पूरन (1*)
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 PM, 01-May-2022

हैदराबाद को लगे दोहरे झटके 

पहले पॉवरप्ले की समाप्ति पर मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को सिमरजीत सिंह के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए जबकि राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 58/2, केन विलियमसन (18*), एडन मारक्रम (0*)
09:49 PM, 01-May-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे, अभिषेक-विलियमसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन की सलामी जोड़ी ने हैदराबाद को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है और पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 52/0, अभिषेक शर्मा (34*), केन विलियमसन (17*)
09:46 PM, 01-May-2022

सिमरजीत का एक और महंगा ओवर

ड्वेन ब्रावो की जगह खेल रहे सिमरजीत सिंह शुरू के दो ओवरों में काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने दो ओवरों में 24 रन खर्च दिए हैं। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 46/0, अभिषेक शर्मा (30*), केन विलियमसन (15*)
09:41 PM, 01-May-2022

हैदराबाद की तेज शुरुआत 

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के 203 रन के लक्ष्य के जवाब में तेज शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पहले ही ओवर से बाउंड्री लगानी शुरू की है। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 24/0, अभिषेक शर्मा (10*), केन विलियमसन (13*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed