फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs NED : श्रीलंका ने नीदरलैंड को 83 रन से हराया, 118 पर ऑलआउट हुई टीम, नुवान तुषारा ने बरपाया कहर

Mon, 17 Jun 2024 09:56 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 17 Jun 2024 09:56 AM IST
खास बातें

Sri Lanka vs Netherlands T20 World Cup: आज टी20 विश्व कप 2024 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्राीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स की टीम 118 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने नीदरलैंड को 83 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन
SL vs NED T20 World Cup Live Score: Sri Lanka vs Netherlands Scorecard Result News in Hindi
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC/T20 World Cup

लाइव अपडेट

09:24 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: श्रीलंका की 83 रन से जीत

श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को 83 रनों से टी20 विश्व कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स की टीम का सुपर-8 में पहुंचने का सपना भी टूट गया। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है। आज ही बांग्लादेश ने नेपाल को हराकर सुपर- में एंट्री की। 

ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल
नेपाल को हराकर बांग्लादेश के खाते में छह अंक हो गए हैं। वहीं उनका नेट रनरेट +0.569 हो गया। है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। चारों मैचों में जीत के साथ उनके खाते में आठ अंक हैं। उनका नेट रनरेट 0.470 है। नीदरलैंड दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: नेपाल और श्रीलंका हैं।

सेंट लुसिआ के डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 38वें मुकाबले में नीदरलैंड ने टस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। यह उनका टी20 विश्व कप 2024 में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने सबसे बड़े लक्ष्य के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली। जवाब में नीदरलैंड 16.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इसी के साथ श्रीलंका ने 83 रनों मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नीदरलैंड की पारी
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी हुई। माइकल लेविट और मैक्स ओ'दाऊद के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें ओवर में नुवान तुषारा ने मैक्स ओ'दाऊद को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। वहीं, लेविट ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए। इस मैच में उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 31 रन बनाए। इन दो के अलावा नीदरलैंड का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। विक्रमजीत सिंह ने सात, साइब्रांड ने 11, बास डी लीड ने तीन, लॉगन वैन बीक ने शून्य, टिम प्रिंगल ने दो, आर्यन दत्त ने 10, पॉल वैन मीकरन ने तीन और विवियन किंगमा ने एक* रन बनाया। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना को दो-दो विकेट मिले जबकि महीश तीक्षणा और दसुन शनाका ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
08:40 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: नीदरलैंड का बल्लेबाजी क्रम ढहा

नीदरलैंड के बल्लेबाजों को श्रीलंका के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। 62 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी टीम को 82 रन के स्कोर पर पहुंचने तक चार विकेट गंवाने पड़े। साइब्रैंड (11), बास डी लीड (3), लॉगन वैन बीक (0), टिम प्रिंगल (2) पवेलियन लौट चुके हैं।
विज्ञापन
08:21 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

नीदरलैंड को तीसरा झटका शनाका ने 62 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने विक्रमजीत सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स उतरे हैं।
08:18 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: नीदरलैंड का दूसरा विकेट भी गिरा

नीदरलैंड को दूसरा झटका महीश तीक्षणा ने 47 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने माइकल लेविट को अपना शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाज 31 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साइब्रांड एंडलब्रेट उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विक्रमजीत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
08:08 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: नीदरलैंड को लगा पहला झटका

नीदरलैंड को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर लगा। नुवान तुषारा ने मैक्स ओदाउद को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विक्रमजीत सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए माइकल लेविट मौजूद हैं।
08:01 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू

नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/0 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:39 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: श्रीलंका ने बनाए 201 रन

श्राीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। यह उनका टी20 विश्व कप 2024 में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने सबसे बड़े लक्ष्य के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका किंगमा ने दिया। उन्होंने पथुम निसंका को पहली ही गेंद पर आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिंदु मेंडिस और कुशल मेंडिस के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। इसे पॉल वैन मीकरन ने तोड़ा। उन्होंने कामिंदु को 39 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 17 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद मोर्चा धनंजय डीसिल्वा और मेंडिस ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हुई जिसे आर्यन दत्त ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को आउट किया। वह 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाने में कामयाब हुए। 84 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी श्रीलंका को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए चरिथ असलंका ने डी सिल्वा के साथ 39 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि, 15वें ओवर में टिम प्रिंगल ने धनंजय डी सिल्वा को आउट किया। वह 26 गेंदों में 34 रनों की दमदार पारी खेलकर लौटे। इसके बाद असलंका का साथ एंजलो मैथ्यूज ने निभाया। दोनों के बीच  पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। लॉगन वैन बीक ने असलंका को 18वें ओवर में आउट किया। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर दसुन शनाका को भी पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले लौटे। असलंका 21 गेंदों में 46 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, एंजलो मैथ्यूज 30 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए लॉगन वैन बीक ने दो विकेट चटकाए जबकि विवियन किंगमा, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरन और टिम प्रिंगल को एक-एक विकेट मिला।
07:26 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: लॉगन वैन वीक ने 18वें ओवर में चटकाए दो विकेट

लॉगन वैन वीक ने 18वें ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने असलंका (46) और चौथी गेंद पर शनाका (0) को आउट किया। फिलहाल क्रीज पर एंजलो मैथ्यूज और वानिंदु हसरंगा मौजूद हैं।
07:13 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट भी गिरा

श्रीलंका को चौथा झटका धनंजय डीसिल्वा के रूप में लगा। उन्हें टिम प्रिंगल ने अपना शिकार बनाया। वह 26 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एंजलो मैथ्यूज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए चरिथ असलंका क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 134/4 है।
06:53 AM, 17-Jun-2024

SL vs NED Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका 84 रन के स्कोर पर लगा। कुशल मेंडिस को आर्यन दत्त ने अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चरिथ असलंका उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए धनंजय डीसिल्वा क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed