फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs BAN : एशिया कप के सुपर-4 में बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 21 रन से दी शिकस्त

Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
खास बातें

Sri lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। उसे श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 21 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की सुपर-4 में यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी शिकस्त मिली थी। श्रीलंका से मिली हार के बाद अब बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
SL vs BAN Live Score: Asia Cup 2023 Sri Lanka vs Bangladesh Match Today at R Premadasa Stadium News
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:04 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश की पारी सिमटी

मथिसा पथिराना ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। उन्होंने नसुम अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश की टीम 258 रन के लक्ष्य के सामने 48.1 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने 21 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। सुपर-4 में यह उसका पहला मैच था और उसने दो अंक हासिल किए। दूसरी ओर, बांग्लादेश को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने भी हराया था। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं और वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है।

बांग्लादेश के बल्लेबाज फेल
बांग्लादेश के लिए तौहीद ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुशफिकुर रहीम (29 रन), मेहदी हसन मिराज (28 रन) और मोहम्मद नईम (21 रन) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लिटन दास 15 और कप्तान शाकिब अल हसन तीन रन ही बना सके। श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना, दासुन शनाका और महीश तीक्ष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए।

समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
सदीरा समरविक्रमा (93) और कुसल मेंडिस (50) की मदद से श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। समरविक्रमा ने 72 गेंदों पर खेली अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। मेंडिस ने 73 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। पाथुम निसांका ने 40 रन का योगदान दिया। हालांकि मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 57 रन देकर तीन विकेट लिए।

तस्कीन अहमद ने 62 रन देकर विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम को दो विकेट मिले। अगर बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने एक-दो कैच नहीं छोड़े होते तो श्रीलंका की टीम और मुश्किलों में होती। दिमुथ करुणारत्ने (18) के जल्द आउट होने जाने के बाद निसांका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। हालांकि मेंडिस उतना आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल रहे थे। निसांका को शोरिफुल ने आउट कर दिया। उसके बाद अगले 14 ओवरों में टीम ने तीन विकेट और गंवाए। समरविक्रमा पारी के अंतिम ओवर में आउट हुए अगर उन्हें दूसरे छोर से और सहयोग मिला होता तो वह श्रीलंका को और बेहतर स्थिति में पहुंचा सकते थे।

 
10:27 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका को मिली छठी सफलता

श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के छह बल्लेबाज आउट हो गए हैं। टीम को छठा झटका महीश तीक्षणा ने दिया। उन्होंने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमीम हुसैन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शमीम 10 गेंद पर नौ रन ही बना सके। बांग्लादेश ने 42 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। तौहीद और नसुम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:03 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका

बांग्लादेश को पांचवां झटका श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने दिया। उन्होंने अनुभवी मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम 48 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। कसुन रजिता ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 38 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए हैं। तौहीद हृदय 51 और शमीम हुसैन एक रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को आखिरी 12 ओवर में जीत के लिए 98 रन बनाने हैं।
09:34 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का स्कोर 32 ओवर में 132/4

बांग्लादेश की टीम ने 32 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 ओवर में 126 रन और बनाने हैं। चार विकेट गिरने के बाद अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और तौही ह्रदय ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर ली है। तौहीद 33 और रहीम 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:53 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

83 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। वेलालगे ने लिटन दास के कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। दास ने 24 गेंद में 15 रन बनाए। अब मुश्फिकुर रहीम के साथ तोविद हृदॉय क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 85/4 है।
08:30 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

70 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान शाकिब अल हसन को मथीशा पाथिराना ने विकेट के पीछे कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शकिब ने सात गेंद में तीन रन बनाए। अब लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

60 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद नईम को दसून शनाका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। नईम ने 46 गेंद में 21 रन बनाए। अब लिटन दास के साथ कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 65/2 है।
08:23 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

55 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा है। श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने मेहदी हसन मिराज को हेमंता के हाथों कैच कराया। मिराज ने 29 गेंद में 28 रन बनाए। अब नईम के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 59/1 है।
08:04 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार

बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। मेहदी हसन मिराज और मोहम्मद नईम ने बहुत अच्छी शुरुआत की है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। ये दोनों आसानी से अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन है।
07:20 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मेहदी हसन मिराज और मोहम्मद नईम क्रीज पर हैं। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed