फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs AUS Highlights: श्रीलंका ने आठ विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया, पथुम निसांका का नाबाद शतक

Mon, 16 Feb 2026 10:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Feb 2026 10:29 PM IST
खास बातें

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
SL vs AUS Live Score: ICC T20 World Cup Sri Lanka vs Australia Today Match Scorecard Result News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : @OfficialSLC

लाइव अपडेट

10:23 PM, 16-Feb-2026

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए पथुम निसांका ने शानदार शतक जड़ा।
09:53 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका स्टोइनिस ने ही दिया। उन्होंने कोनोली के हाथों कुसल मेंडिस को कैच आउट कराया। वह 51 रन बनाकर आउट हुए। अब पथुम निसांका का साथ देने पवन रथनायके आए हैं।
विज्ञापन
09:49 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के अर्धशतक

पथुम निसांका ने 32 और कुसल मेंडिस ने 35 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 104 रन है।
09:25 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 38 और कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हुए। 
09:13 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: श्रीलंका को शुरुआती झटका

श्रीलंका की शुरुआत झटके के साथ हुई। स्टोइनिस ने कुसल परेरा को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं।
08:49 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। उनके लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, श्रीलंका के लिए दुशन हेमंता ने तीन विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:21 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट

मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हेमंता ने निसंका के हाथों कैच कराया।
08:03 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कामिंदु मेंडिस ने दिया। उन्होंने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब इंग्लिश का साथ देने मैक्सवेल आए हैं।
07:54 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका हेमंता ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 गेंदों में 54 रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने जोश इंग्लिश आए हैं।
07:52 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: मिचेल मार्श का 25 गेंदों में अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए टिम डेविड मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed