10:18 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पहली बार टी20 में हराया
अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को हरा दिया। उसने पूल-बी के मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। अफगानिस्तान पहली बार टी20 में श्रीलंका को हराने में सफल रहा है। उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम 105 रनों पर सिमट गई थी। अफगानिस्तान ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। हजरतुल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर रनआउट हुए। नजीबुल्लाह जादरान दो रन बनाकर नाबाद रहे।
10:01 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता
श्रीलंका को पहली सफलता वानिंदु हसरंगा ने दिलाई। उन्होंने पावरप्ले समाप्त होने के बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुरबाज ने 18 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। गुरबाज के बाद बल्लेबाजी के इब्राहिम जादरान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
09:51 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत
अफगानिस्तान के ओपनर हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनो ने मिलकर अफगानिस्तान को पांचवें ओवर में 50 रन तक पहुंचा दिया। गुरबाज ज्यादा तेजी से रन बना रहे हैं। उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 34 रन बना लिए हैं। जजई 15 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान ने पांच ओवर में 62 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 90 गेंद पर 44 रन बनाने हैं।
09:19 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को 106 रन का लक्ष्य
एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। पूरी टीम 19.5 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। फजहलहक ने आखिरी विकेट के रूप में चमिका करुणारत्ने को आउट किया। करुणारत्ने ने 38 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। अफगानिस्तान के लिए फजहलहक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
08:56 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे
श्रीलंका को नौवां झटका मोहम्मद नबी ने दिया। उन्होंने मथीशा पाथिराना को नजीबुल्लाह के हाथों कैच कराया। पाथिराना 12 गेंद पर पांच रन ही बना सके।
08:42 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: भानुका राजपक्षे आउट
श्रीलंका को सबसे बड़ा झटका 13वें ओवर में लगा। ओवर की दूसरी गेंद पर भानुका राजपक्षे रनआउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद पर 38 रन बनाए। अपनी पारी में भानुका ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर टीम को आठवां झटका लगा। महीश तीक्ष्णा शून्य पर रनआउट हो गए। वह एक भी गेंद नहीं खेल सके।
08:33 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका को लगा छठा झटका
श्रीलंका को छठा झटका कप्तान दासुन शनाका के रूप में लगा। वह खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर शनाका को विपक्षी टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने आउट कर दिया। शनाका का कैच विकेट के पीछे गुरबाज ने लिया।
08:29 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका को लगा पांचवां झटका
श्रीलंका को पांचवां झटका मुजीब उर रहमान ने दिया। उन्होंने वानिंदु हसरंगा को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। 10वें ओवर में मुजीब की गेंद पर बाउंड्री के बाहर भेजने के प्रयास में हसरंगा कैच आउट हो गए। उन्होंने आठ गेंद पर दो रन बनाए। फिलहाल श्रीलंका ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे 23 गेंद पर 36 रन बनाकर और कप्तान दासुन शनाका खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं।
08:19 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
चार विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। खराब शुरुआत के बाद भानुका राजपक्षा और धनुष्का गुणतिका ने पारी को संभाला, लेकिन धनुष्का आउट हो चुके हैं। अब भानुका के साथ वनिंदू हसरंगा क्रीज पर हैं।
08:13 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
49 रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है। मुजीब उर रहमान ने गुणतिलका को आउट करके श्रीलंका की टीम को चौथा झटका दिया है। गुतिलका ने 17 गेंद में 17 रन बनाए।