SA vs NZ Highlights: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ा फिन एलन का शतक
{"_id":"69a81a93a9eff632f50f52f4","slug":"sa-vs-nz-live-cricket-score-south-africa-vs-new-zealand-t20-world-cup-2026-1st-semi-final-match-at-kolkata-2026-03-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs NZ Highlights: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ा फिन एलन का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 04 Mar 2026 10:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:16 PM IST
खास बातें
टिम सीफर्ट और फिन एलन की शतकीय साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:09 PM, 04-Mar-2026
न्यूजीलैंड नौ विकेट से जीता
टिम सीफर्ट और फिन एलन की शतकीय साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में खेले गए इस विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई। अब इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी न्यूजीलैंड से 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी जंग लड़ेगी।09:37 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
कगिसो रबादा ने टिम सीफर्ट को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। सीफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। सीर्फट और फिन एलेन के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
09:34 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: एलेन का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के फिन एलेन ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा है। उन्होंने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।09:30 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: सीफर्ट का पचासा
टिम सीफर्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सीफर्ट और फिन एलेन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है।09:17 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर डटे हैं।08:59 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी जारी
न्यूजीलैंड की पारी जारी है। टिम सीफर्ट और फिन एलन क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 169 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:46 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य दिया है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कीवियों ने अफ्रीकियों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए हैं। उनके लिए मार्को यानसेन ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कीवियों के लिए मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।08:32 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 150
दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ 29 रन बना पाए। अब यानसेन का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।08:26 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।07:56 PM, 04-Mar-2026