फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs AUS Highlights: दक्षिण अफ्रीका जीत से 69 रन दूर, मार्करम-बावुमा के बीच 140+ रन की साझेदारी; स्कोर 213/2

Fri, 13 Jun 2025 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jun 2025 10:37 PM IST
खास बातें

एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
SA vs AUS WTC Final Live Score: South Africa vs Australia Today Test Match Day 3 Scorecard Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

10:34 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Highlights: दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन की जरूरत

एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत 145/8 के स्कोर से की थी। उस वक्त उनकी कुल बढ़त 219 रन थी। मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकी पारी और एलेक्स कैरी के 43 रनों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट खोकर 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 281 रन की बढ़त हासिल करते हुए उन्हें 282 रन का लक्ष्य थमाया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। एडेन मार्करम ने टेम्बा बावुमा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। हेजलवुड 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, नाथन लियोन दो रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले। मार्को यानसेन, वियान मुल्डर और एडेन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।
10:29 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: फाइनल में मार्करम ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 156 गेंदों में शतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टेम्बा बावुमा के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है। 
विज्ञापन
09:38 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: बावुमा का अर्धशतक

बावुमा ने अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 103 रन की जरूरत है।
09:29 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: मार्करम-बावुमा के बीच शतकीय साझेदारी

मार्करम और बावुमा के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 170 के पार पहुंच गया और उन्हें जीत के लिए 100 ज्यादा रनों की जरूरत है।
09:15 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: दक्षिण खिताब से 120+ रन दूर

दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। अब यह टीम जीत से 122 रन दूर है। मार्करम 76 रन और कप्तान तेम्बा बावुा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
08:42 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: मार्करम-बावुमा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्करम 59 रन और बावुमा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 158 और रन की जरूरत है। मार्करम और बावुमा के बीच अब तक 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: एडेन मार्करम ने पूरा किया अर्धशतक

एडेन मार्करम ने 69 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 187 रन की जरूरत है।
08:03 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

चायकाल के बाद तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं।
07:44 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका 94/2

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा 11 और एडेन मार्करम 49 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 188 रन चाहिए।
07:06 PM, 13-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

70 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। स्टार्क ने वियान मुल्डर को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह 50 गेंद में 27 रन बना सके। मुल्डर और मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कप्तान तेम्बा बावुमा और मार्करम क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 210 रन की जरूरत है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed