फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs AUS Highlights: द. अफ्रीका ने 4 विकेट पर बनाए 43 रन, बावुमा-बेडिंघम क्रीज पर; ऑस्ट्रेलिया से 169 रन पीछे

Thu, 12 Jun 2025 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jun 2025 10:31 AM IST
खास बातें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में चार विकेट खोकर 43 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक सफलता अपने नाम की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान टेम्बा बावुमा तीन और डेविड बेडिंघम आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका 169 रन पीछे है।

विज्ञापन
SA vs AUS Test Live Score: WTC Final 2025 South Africa vs Australia Today Test Match Scorecard Updates in Hind
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर - फोटो : ICC Twitter

लाइव अपडेट

10:42 PM, 11-Jun-2025

पहले दिन का खेल समाप्त

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। उनके लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए जबकि केशव महाराज और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में चार विकेट खोकर 43 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक सफलता अपने नाम की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान टेम्बा बावुमा तीन और डेविड बेडिंघम आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका 169 रन से पीछे है।

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दबाव बनाया। उन्हें पहला झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया, वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद स्टार्क ने रेयान रिकेल्टन को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 16 रन बना पाए। वियान मुल्डर और टेम्बा बावुमा क्रीज पर डटे रहे, लेकिन रन गति धीमी रही। मुल्डर को कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ छह रन बना पाए। 
10:17 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका को 25 पर तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने वियान मुल्डर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
विज्ञापन
09:30 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका को 19 पर दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 19 पर दूसरा झटका लगा है। मिचेल स्टार्क ने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 16 रन बना पाए। अब क्रीज पर टेम्बा बावुमा आए हैं।
08:51 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने वियान मुल्डर आए हैं।
08:39 PM, 11-Jun-2025

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ऑलआउट

कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। उनके लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए जबकि केशव महाराज और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झटके के साथ हुई। उस्मान ख्वाजा खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रबाडा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ चार रन बना पाए। सलामी बल्लेबाज लाबुशेन भी ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। उन्हें यानसेन ने कैच आउट कराया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए जबकि ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए।

पहले सत्र में 67 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया को एक विशाल साझेदारी की दरकार थी। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान स्मिथ 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 76 गेंदों में अपना 42वां अर्धशतक पूरा किया। मार्करम को पांचवीं सफलता मिली। इसके बाद वेबस्टर ने कुछ अच्छे शॉट खेले और अपना अर्धशतक पूरा किा। वह 92 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाया। एलेक्स कैरी ने 23, कप्तान पैट कमिंस ने एक, मिचेल स्टार्क ने एक रन बनाया। वहीं, नाथन लायन खाता भी नहीं खोल पाए जबकि हेजलवुड खाता खोले बिना क्रीज पर नाबाद रहे।

पहली पारी में रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उनके नाम 332 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 330 विकेट हासिल किए थे।
 

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विकेट
डेल स्टेन 439
शॉन पोलॉक 421
म्खाया नतिनी 390
कगिसो रबाडा 332
एलन डोनाल्ड 330
08:30 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 211 पर नौवां झटका

मार्को यानसेन ने नाथन लायन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर जोश हेजलवुड आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:24 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: कमिंस के बाद वेबस्टर भी आउट हुए

तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया है। उन्होंने पहले पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने सेट बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर को पवेलियन की राह दिखाई। वह 72 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर मिचेल स्टार्क और नाथन लायन मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210/8 है।
08:08 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका केशव महाराज ने दिया। उन्होंने एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर पैट कमिंस आए हैं।
08:07 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। वेबस्टर और कैरी क्रीज पर मौजूद हैं।
07:47 PM, 11-Jun-2025

SA vs AUS Live Score: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190/5

दूसरा सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। स्टीव स्मिथ के बाद ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक जड़ा। फिलहाल क्रीज पर वेबस्टर और एलेक्स कैरी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190/5 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed