फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs AFG Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया, डुसेन ने खेली 76 रन की शानदार पारी

Fri, 10 Nov 2023 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Nov 2023 10:02 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Afghanistan 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 42वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
SA vs AFG World Cup Live: ICC WC 2023 South Africa vs Afghanistan Today Match at Narendra Modi Stadium
डुसेन और मिलर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:54 PM, 10-Nov-2023

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया। हालांकि, अफगान टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। इस मैच में भी अफगानिस्तान की टीम लड़कर ही हारी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 247 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि पिछले मुकाबले में उसे भारत के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह टीम फिर से जीत की पटरी पर लौट चुकी है। अहम बात यह है कि अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को यह मैच 438 रन से जीतना था। ऐसे में यह टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी।

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 97 रन अजमतुल्लाह ओमरजई ने बनाए। रहमत शाह और नूर अहमद ने 26-26 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने चार विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। फेहलुकवायो ने एक विकेट झटका। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन 95 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। फेहलुकवायो ने 37 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 41 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए नबी और राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।
09:30 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डुसेन और फेहलुकवायो क्रीज पर हैं। दोनों अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। अफ्रीकी टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
09:21 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा

182 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा है। डेविड मिलर 33 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद नबी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब फेहलुकवायो और डुसेन क्रीज पर हैं।
09:18 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। मिलर और डुसेन बड़ी साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे।
08:25 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

139 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा है। हेनरिक क्लासेन 13 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया। अब डुसेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 145/4 है।
08:23 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

116 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। एडेन मार्करम 32 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: डुसेन-मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

डुसेन और मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 110 रन के पार जा चुका है।
08:02 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डिकॉक-बावुमा के आउट होने के बाद रासी वन डर डुसेन और एडेन मार्करम ने पारी संभाली है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं।
07:37 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

66 रन पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा है। दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्विंटन डिकॉक 47 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब डुसेन के साथ एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 77/2 है।
07:35 PM, 10-Nov-2023

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

64 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। कप्तान टेम्बा बावुमा 28 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। मुजीब ने उन्हें विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराया। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed