फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs RCB: राजस्थान फाइनल में, गुजरात से खिताबी मुकाबला, बटलर ने जड़ा सीजन का चौथा शतक

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
खास बातें

IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB (Rajasthan vs Bangalore): राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत दर्ज की। जोस बटलर की 106 रन की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर के 158 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022 RR vs RCB Qualifier 2 Live Score: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match at Ahmedabad News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:10 PM, 27-May-2022

बैंगलोर को हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में

राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत दर्ज की। जोस बटलर की 106 रन की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर को 158 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। बैंगलोर को हराने के साथ ही राजस्थान की टीम 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। रविवार को खिताबी मुकाबले में उसका सामना एक बार फिर से गुजरात टाइटंस से होगा।

10:55 PM, 27-May-2022

पडिक्कल नौ रन बनाकर आउट

जोस हेजलवुड ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया है। हेजलवुड ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 148/3, जोस बटलर (95*), शिमरोन हेटमायर (0*)
विज्ञापन
10:49 PM, 27-May-2022

हसरंगा के आखिरी ओवर में लगे दो छक्के

वानिंदु हसरंगा के आखिरी ओवर में जोस बटलर ने दो छक्के लगाकर 14 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों में 18 रन की दरकार। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 140/2, जोस बटलर (88*), यशस्वी जायसवाल (8*) 
10:31 PM, 27-May-2022

सैमसन 23 रन बनाकर आउट

वानिंंदु हसरंगा ने एक बार फिर से संजू सैमसन को अपनी फिरकी में फंसा लिया है। हसरंगा ने संजू को सीजन में तीसरी बार आउट किया। उन्होंने इस बार अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन को कार्तिक के हाथों स्टंपिंग कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 23 रन बनाए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 114/2, जोस बटलर (69*), यशस्वी जायसवाल (1*)
10:22 PM, 27-May-2022

बटलर को मिला जीवनदान

जोस बटलर को 66 रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिल गया है। 11वें ओवर की हर्षल की पहली गेंद पर बटलर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे सीधा दिनेश कार्तिक के हाथों में गई लेकिन वह उसे पकड़ने में नाकाम रहे। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 112/1, जोस बटलर (68*), संजू सैमसन (23*)
10:20 PM, 27-May-2022

राजस्थान के 100 रन पूरे

संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर तेजी से टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 103/1, जोस बटलर (66*), संजू सैमसन (16*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 PM, 27-May-2022

बटलर का 23 गेंदों में अर्धशतक

जोस बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर चौका लगाकर 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। बटलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के जड़े। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 77/1, जोस बटलर (54*), संजू सैमसन (2*)
 
09:59 PM, 27-May-2022

यशस्वी 21 रन बनाकर आउट

जोस हेजलवुड ने अपने दूसरे ओवर में वापसी करते हुए बैंगलोर को पहली सफलता दिला दी है। हेजलवुड ने ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी को विराट के हाथों कैच कराया। जायसवाल ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 21 रन बनाए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 67/1, जोस बटलर (45*), संजू सैमसन (1*)
09:53 PM, 27-May-2022

राजस्थान के 50 रन पूरे

जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 61/0, जोस बटलर (40*), यशस्वी जायसवाल (21*)
09:33 PM, 27-May-2022

राजस्थान की मजबूत शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की है जबकि बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने नई गेंद थामी है। यशस्वी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिराज के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया और कुल 16 रन बटोरे। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 16/0, जोस बटलर (0*), यशस्वी जायसवाल (16*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed