फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत किया

Sun, 18 May 2025 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 May 2025 07:15 PM IST
खास बातें

RR vs PBKS Indian Premier League 2025: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपना शानदार अभियान जारी रखा और राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए। पंजाब अब अंतिम चार में प्रवेश करने के काफी करीब पहुंच गई है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।

विज्ञापन
RR vs PBKS IPLScore: Rajasthan Royals vs Punjab Kings Today IPL Match Scorecard Updates
राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:15 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: पंजाब किंग्स को मिली जीत

पंजाब ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत कर लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे। राजस्थान ने जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाए। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़े, लेकिन पंजाब की टीम गेंदबाजों के दम पर वापसी करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही पंजाब के 17 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई है। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में ही 76 रनों की साझेदारी कर ली थी। हरप्रीत बरार ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 15 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी यशस्वी नहीं रुके और उन्होंने 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, पचासा लगाने के बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे और 25 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। 

यशस्वी और वैभव ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी और तीन ओवर में ही राजस्थान ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद राजस्थान की लय गड़बड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। संजू सैमसन 20 रन और रियान पराग 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक जड़ा, लेकिन बीच के ओवर में धीमी बल्लेबाजी से राजस्थान का जरूरी नेट रन रेट बढ़ा गया जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा। 

राजस्थान को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी, लेकिन मार्को यानसेन ने पहले जुरेल को आउट किया जो 31 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने हसरंगा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। यानसेन के पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। राजस्थान के लिए क्वेना मफाका दो गेंदों पर आठ रन और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने तीन विकेट लिए, जबकि यानसेन और अजमातुल्लाह ओमरजई को दो-दो विकेट मिले। 
06:57 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: राजस्थान को लगा पांचवां झटका

अजमातुल्लाह ओमरजई ने शिमरॉन हेत्मायर को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया। हेत्मायर 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए 16 गेंदों पर 39 रन बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
06:55 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: राजस्थान को स्कोर 170 के पार

पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान का स्कोर 170 के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 17 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल हेत्मायर और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं। 
06:37 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: रियान पराग पवेलियन लौटे

हरप्रीत बरार ने रियान पराग को बोल्ड कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। रियान 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। बरार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। 
06:24 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: राजस्थान को तीसरा झटका

अजमातुल्लाह ओमरजई ने संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया है। सैमसन 16 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 
06:13 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: यशस्वी आउट हुए

हरप्रीत बरार ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया है। यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक जड़ चुके थे, लेकिन इसके तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी 25 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:12 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: यशस्वी का पचासा

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी की शानदार बल्लेबाजी की मदद से राजस्थान का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर यशस्वी के साथ सैमसन भी मौजूद हैं। 
06:02 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: पावरप्ले समाप्त

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 89 रन बनाए जो उसका पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब ने राजस्थान के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है, लेकिन राजस्थान ने तेज शुरुआत की है। राजस्थान की ओर से क्रीज पर यशस्वी के साथ कप्तान संजू सैमसन मौजूद हैं। 
05:55 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: राजस्थान को पहला झटका

हरप्रीत बरार ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया। सूर्यवंशी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वह पचासा पूरा करने से पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव 15 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 76 रन बनाए हैं। 
05:45 PM, 18-May-2025

RR vs PBKS Live: राजस्थान का स्कोर 50 के पार

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की है। राजस्थान ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। राजस्थान ने महज 17 गेंदों पर ही 50 रन का आंकड़ा छू लिया था। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed