फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs GT HIGHLIGHTS: गुजरात की 37 रन से जीत, राजस्थान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
खास बातें

RR vs GT (Rajasthan vs Gujarat): आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। गुजरात की टीम 37 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है। राजस्थान की टीम गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
rr vs gt ipl 2022 Gujarat Titans defeated Rajasthan royals by 37 runs and move on top in points table
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:25 PM, 14-Apr-2022

गुजरात की 37 रन से जीत

आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। गुजरात की टीम 37 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है। राजस्थान की टीम गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई।
 
11:19 PM, 14-Apr-2022

आखिरी 12 गेंदों का खेल, हार्दिक स्टेडियम से बाहर गए

हार्दिक को पैरों में कुछ दिक्कत हुई है और वह अपना ओवर बीच में ही छोड़कर पवेलियन लौट गए है। उनकी जगह विजय शंकर ने तीन गेंदें डालकर ओवर पूरा किया। राजस्थान को 12 गेंदों में 44 रन की जरुरत।
विज्ञापन
11:17 PM, 14-Apr-2022

हार्दिक को शिकार हुए नीशम

हार्दिक पांड्या ने अपने तीसरे ओवर में जिमी नीशम को पवेलियन भेज दिया है। हार्दिक ने अपनी ही गेंद पर खुद नीशम का कैच पकड़ा। नीशम 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।
11:12 PM, 14-Apr-2022

आखिरी 18 गेंदेंं

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 48 रन की आवश्यकता है। जिमी नीशम और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं।
11:09 PM, 14-Apr-2022

फर्ग्यूसन ने किया पराग का शिकार

राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। रियान पराग को लोकी फर्ग्यूसन ने फुल टॉस गेंद पर गिल के हाथों कैच कराया। पराग 16 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 138/7, जिमी नीशम (9*), प्रसिद्ध कृष्णा (0*)
11:04 PM, 14-Apr-2022

30 गेंदों का खेल बाकी

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 63 रनों की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 PM, 14-Apr-2022

आखिरी 36 गेंदों में 71 रन की दरकार

राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतने के लिए आखिरी 36 गेंदों में 71 रनों की जरुरत है। उसकी तरफ से रियान पराग और जिमी नीशम क्रीज पर हैं।
10:53 PM, 14-Apr-2022

राजस्थान को लगा छठा झटका, हेटमायर आउट 

राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। टीम ने शिमरोन हेटमायर का महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया है। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर में राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 29 रन बनाए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 117/6, रियान पराग (5*), जिमी नीशम (1*)
10:50 PM, 14-Apr-2022

राजस्थान के 100 रन पूरे

राजस्थान रॉयल्स ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने हालांकि पांच विकेट भी गंवा दिए हैं और उसकी तरफ से रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 102/5, रियान पराग (5*), शिमरोन हेटमायर (15*) 
10:38 PM, 14-Apr-2022

यश दयाल को दूसरी सफलता

यश दयाल ने अपने तीसरे ओवर में बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रासी वान दर दुसेन को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। दयाल के इस ओवर में सिर्फ पांच रन आए। दुसेन 10 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 94/5, रियान पराग (4*), शिमरोन हेटमायर (9*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed