RR vs GT HIGHLIGHTS: गुजरात की 37 रन से जीत, राजस्थान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम
{"_id":"62581732c5c0891e6666e3d5","slug":"rr-vs-gt-ipl-2022-live-cricket-score-rajasthan-vs-gujarat-match-24-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs GT HIGHLIGHTS: गुजरात की 37 रन से जीत, राजस्थान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
खास बातें
RR vs GT (Rajasthan vs Gujarat): आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। गुजरात की टीम 37 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है। राजस्थान की टीम गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:25 PM, 14-Apr-2022
गुजरात की 37 रन से जीत
आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। गुजरात की टीम 37 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है। राजस्थान की टीम गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई।
That's that from Match 24.@gujarat_titans win by 37 runs and now sit atop the #TATAIPL Points Table.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2022
Scorecard - https://t.co/yM9yMibDVf #RRvGT #TATAIPL pic.twitter.com/tyce9OyqJa
11:19 PM, 14-Apr-2022
आखिरी 12 गेंदों का खेल, हार्दिक स्टेडियम से बाहर गए
हार्दिक को पैरों में कुछ दिक्कत हुई है और वह अपना ओवर बीच में ही छोड़कर पवेलियन लौट गए है। उनकी जगह विजय शंकर ने तीन गेंदें डालकर ओवर पूरा किया। राजस्थान को 12 गेंदों में 44 रन की जरुरत।
विज्ञापन
11:17 PM, 14-Apr-2022
हार्दिक को शिकार हुए नीशम
हार्दिक पांड्या ने अपने तीसरे ओवर में जिमी नीशम को पवेलियन भेज दिया है। हार्दिक ने अपनी ही गेंद पर खुद नीशम का कैच पकड़ा। नीशम 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।
11:12 PM, 14-Apr-2022
आखिरी 18 गेंदेंं
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 48 रन की आवश्यकता है। जिमी नीशम और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं।
11:09 PM, 14-Apr-2022
फर्ग्यूसन ने किया पराग का शिकार
राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। रियान पराग को लोकी फर्ग्यूसन ने फुल टॉस गेंद पर गिल के हाथों कैच कराया। पराग 16 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 138/7, जिमी नीशम (9*), प्रसिद्ध कृष्णा (0*)11:04 PM, 14-Apr-2022
30 गेंदों का खेल बाकी
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 63 रनों की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 PM, 14-Apr-2022
आखिरी 36 गेंदों में 71 रन की दरकार
राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतने के लिए आखिरी 36 गेंदों में 71 रनों की जरुरत है। उसकी तरफ से रियान पराग और जिमी नीशम क्रीज पर हैं।
10:53 PM, 14-Apr-2022
राजस्थान को लगा छठा झटका, हेटमायर आउट
राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। टीम ने शिमरोन हेटमायर का महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया है। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर में राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 29 रन बनाए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 117/6, रियान पराग (5*), जिमी नीशम (1*)
10:50 PM, 14-Apr-2022
राजस्थान के 100 रन पूरे
राजस्थान रॉयल्स ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने हालांकि पांच विकेट भी गंवा दिए हैं और उसकी तरफ से रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 102/5, रियान पराग (5*), शिमरोन हेटमायर (15*)
10:38 PM, 14-Apr-2022
यश दयाल को दूसरी सफलता
यश दयाल ने अपने तीसरे ओवर में बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रासी वान दर दुसेन को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। दयाल के इस ओवर में सिर्फ पांच रन आए। दुसेन 10 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 94/5, रियान पराग (4*), शिमरोन हेटमायर (9*)