फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs DC : रोमांचक मैच में राजस्थान ने आईपीएल में दर्ज की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Fri, 29 Mar 2024 12:02 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Mar 2024 12:02 AM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, RR vs DC Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का नौवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए और दिल्ली को 186 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 173 रन बना सकी और 12 रन से यह मैच हार गई।

विज्ञापन
RR vs DC IPL Live Score: Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Scorecard Updates in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:25 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंकों और 0.800 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में अब तक कोई जीत नहीं मिली है।

बर्गर ने तीन गेंदों में चटकाए दो विकेट
दिल्ली की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई थी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई जिसे बर्गर ने चौथे ओवर में तोड़ा। मार्श 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका रिकी भुई के रूप में लगा जिन्हें बर्गर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। तीन गेंदों में उन्हें दो सफलता मिली। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

30 रन के स्कोर पर दिल्ली ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड वॉर्नर औ ऋषभ पंत के बीच अच्छी साझेदारी हुई। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 67 रन की पार्टनरशिप की। वॉर्नर ने 34 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत 28 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें चहल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद दिल्ली को पांचवां झटका अभिषेक पोरेल के रूप में 122 रन के स्कोर पर लगा। चहल ने अपनी घातक गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए उन्हें 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर लौटा दिया। वह सिर्फ नौ रन बना सके।

स्टब्स और अक्षर पटेल नहीं दिला पाए टीम को जीत
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। दोनों के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई। स्टब्स ने 191.30 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, आवेश खान को एक सफलता मिली। आखिरी ओवर में इस गेंदबाज ने सिर्फ चार रन खर्च किए। 20वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने घातक गेंदबाजी कर स्टब्स और अक्षर को रन बटोरने से रोक दिया।
11:08 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 17 ओवर के बाद दिल्ली को जीत के लिए 41 रन की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स को तीन ओवर में जीत के लिए 41 रन की जरूरत है। 17 ओवर में टीम ने पांच विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:01 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली को लगा पांचवां झटका लगा

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। पोरेल सिर्फ नौ रन बना सके। अब टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 64 रन की जरूरत है।
10:50 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : युजवेंद्र चहल ने चटकाया ऋषभ पंत का विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ओवर में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट हासिल किया। इस मैच में यह उनकी पहली सफलता है। पंत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पोरेल उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 72 रन की जरूरत है।
10:46 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/3

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं। 
10:38 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : अर्धशतक से चूके वॉर्नर

डेविड वॉर्नर सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्हें आवेश खान ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज ने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : अर्धशतक की ओर बढ़ रहे वॉर्नर

राजस्थान के खिलाफ डेविड वॉर्नर दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 32 गेंदों में उन्होंने 45 रन बना लिए हैं। वह अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/2 है।
10:25 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/2

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर नौ ओवर के बाद 80/2 पर पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 14 गेंदों में 14 और वॉर्नर 26 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 
10:18 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : पॉवरप्ले के बाद संजू सैमसन ने अश्विन को थमाई गेंद

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है। दिल्ली के खिलाफ सातवां ओवर अश्विन ने फेंका। उन्होंने सिर्फ चार रन खर्च किए। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 63/2 है।
10:07 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : पॉवरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर 59/2

पॉवरप्ले पूरा हो चुका है, दिल्ली कैपिटल्स ने छह ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले दिल्ली का स्कोर काफी अच्छा है। फिलहाल क्रीज पर डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed