फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को छह रन से हराया, हसरंगा ने झटके चार विकेट; ऋतुराज ने 63 रन बनाए

Sun, 30 Mar 2025 11:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Mar 2025 11:40 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी और छह रन से यह मैच हार गई।उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

विज्ञापन
rr vs csk live cricket score rajasthan royals vs chennai super kings ipl 2025 11th match updates
धोनी - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:31 PM, 30-Mar-2025

राजस्तान की छह रन से जीत

वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब हुई। उन्हें पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मोर्चा राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए उनके अलावा शिवम दुबे ने 18, विजय शंकर ने नौ, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और जेमी ओवरटन क्रमश: 32 और 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
11:23 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: धोनी 16 रन बनाकर आउट

धोनी को संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शिमरन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए जेमी ओवरटन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:20 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: 19वें ओवर में बने 19 रन

19वें ओवर में धोनी और जडेजा ने 19 रन बटोर लिए। अब टीम को जीत के लिए छह गेंदों में 20 रनों की जरूरत है।
11:14 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: 18वें ओवर में बने छह रन

18वें ओवर में धोनी और जडेजा ने छह रन बटोरे। अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है।
11:09 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: 17वें ओवर में बने नौ रन

धोनी और जडेजा ने 17वें ओवर में नौ रन बनाए हैं। अब चेन्नई को 18 गेंदों में 45 रनों की जरूरत है।
11:04 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: ऋतुराज 63 रन बनाकर आउट हुए

ऋतुराज गायकवाड़ 63 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। अब बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: ऋतुराज ने 38 गेंदों में जड़ा पचासा

ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
10:39 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हुए

चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद 93/4 है।
10:29 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट

चेन्नई को तीसरा झटका 72 रन के स्कोर पर लगा। शिवम दुबे को रियान पराग ने शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई। वह 18 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आए हैं।
10:14 PM, 30-Mar-2025

RR vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका लगा

चेन्नई को दूसरा झटका 46 रन के स्कोर पर लगा। वानिंदु हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को शिमरन हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने के लिए बतौर इम्पैक्ट सब शिवम दुबे उतरे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed