RCB vs SRH: हैदराबाद चार रन से जीता, डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी बैंगलोर टीम
{"_id":"615da0c28ebc3e0c53729c2e","slug":"royal-challengers-bangalore-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2021-live-cricket-score-match-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH: हैदराबाद चार रन से जीता, डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी बैंगलोर टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
खास बातें
RCB vs SRH Live IPL Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में आरसीबी डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया
- फोटो : social media
लाइव अपडेट
11:18 PM, 06-Oct-2021
हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में आरसीबी डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी और मैच हार गई। डीविलियर्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 250 छक्के पूरे किए। आईपीएल में यह कमाल करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के (357) लगाए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। 14 के स्कोर पर टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केन विलियमसन और जेसन रॉय के बीज दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। सनराइजर्स की तरफ से जेसन रॉय ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक तीन और डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट झटके। वहीं, हैदराबाद के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की भी शुरुआत निराशाजनक रही।
पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को कप्तान विराट कोहली (5) के रूप में पहला झटका लगा। 100 रन के अंदर बैंगलोर ने शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए थे। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (40) और देवदत्त पडिक्कल ने 41 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, हैदराबाद की तरफ से सभी गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा।

Holder and Bhuvi come out on top in the battle of nerves against #RCB#IPL2021
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 6, 2021
11:12 PM, 06-Oct-2021
आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 18 रन
इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 6 गेंदों में 13 रन की दरकार है।
विज्ञापन
11:10 PM, 06-Oct-2021
बैंगलोर को लगा छठा झटका
19वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने शाहबाज अहमद (14) को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को छठा झटका दिया।11:05 PM, 06-Oct-2021
RCB को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 18 रन
इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 12 गेंदों में 18 रन की दरकार है।11:00 PM, 06-Oct-2021
पडिक्कल 41 रन बनाकर आउट
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने आरसीबी को पांचवां झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (41) को समद के हाथों कैच आउट कराया।10:55 PM, 06-Oct-2021
बैंगलोर को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 38 रन
इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 24 गेंदों में 38 रन की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 PM, 06-Oct-2021
ग्लेन मैक्सवेल 40 पर रनआउट
15वें ओवर में पहली गेंद पर बैंगलोर को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में बड़ा व चौथा झटका लगा। वह रनआउट हो गए। केन विलियमसन ने डायरेक्ट हिट करके उन्हें पवेलियन भेजा। 100 रन के अंदर बैंगलोर ने शुरुआत के चार विकेट गंवा बैठे। मैक्सवेल ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए।A direct hit from Kane Williamson and #SRH get the big wicket of Maxwell, who is run-out for 40.
— IndianPremierLeague (@IPL) October 6, 2021
Live - https://t.co/EqmOIUJjxn #RCBvSRH #VIVOIPL pic.twitter.com/M7O21S0x0h
10:45 PM, 06-Oct-2021
मैक्सवेल और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।10:43 PM, 06-Oct-2021
RCB को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 50 रन
इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 36 गेंदों में 50 रन की दरकार है।10:15 PM, 06-Oct-2021
बैंगलोर के 50 रन पूरे
नौ ओवर्स के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 9 और देवदत्त पडिक्कल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। नौवें ओवर में उमरान मलिक ने 147, 150 151.9, 153 kph की रफ्तार से गेंदबाजी की।