RCB vs MI: मुंबई की लगातार तीसरी हार, गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर, हर्षल ने हैट्रिक के साथ झटके चार विकेट
- मुंबई की लगातार तीसरी हार, गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर 54 रन से जीता मैच
- आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने हैट्रिक के साथ 17 रन देकर झटके चार विकेट
- मुंबई के लिए रोहित ने 43 और डिकॉक ने 24 रन बनाए
- बैंगलोर की तरफ से विराट 51 और मैक्सवेल ने खेली 56 रन की आतिशी पारी
लाइव अपडेट
गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर, हर्षल पटेल ने झटके चार विकेट
That's that from Match 39.#RCB WIN by 54 runs!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
Scorecard - https://t.co/KkzfsLzXUZ #RCBvMI #VIVOIPL pic.twitter.com/BjMwBoAlmJ
मुंबई को लगा नौंवा झटका
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने बुमराह को आउट कर मुंबई को नौंवा झटका दिया।हर्षल पटेल ने लगाई विकेटों की हैट्रिक
17वें ओवर में हर्ष पटेल ने विकेटों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने हार्दिक पांड्या (3), कीरोन पोलार्ड (7) और राहुल चाहर (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।That's a HAT-TRICK for @HarshalPatel23 💥💥💥
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
Live - https://t.co/KkzfsLzXUZ #RCBvMI #VIVOIPL pic.twitter.com/qR9viXLfLb
मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 60 रन की दरकार
इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को 24 गेंदों में 60 रन की दरकार है। हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर हैं।मुश्किल में मुंबई, आधी टीम लौटी पवेलियन
मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सिराज ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार को चहल के हाथों कैच आउट कराया।मुबंई को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 69 रन
हार की हैट्रिक से बचने के लिए मुंबई को 36 गेंदों में 69 रन की दरकार है।मुंबई की पारी लड़खड़ाई
12 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 86/3
- शुरुआती छह ओवरों में स्कोर - 56/0
- इसके बाद के छह ओवरों में स्कोर - 30/3