11:06 PM, 28-Mar-2026
आरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:58 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: विराट कोहली का 33 गेंदों में अर्धशतक
विराट कोहली ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टिम डेविड भी क्रीज पर डटे हैं।
10:43 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को दो झटके
आरसीबी को तीसरा झटका पायने ने दिया। उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार को कैच आउट कराया। वह 12 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पायने ने चौथा झटका जितेश शर्मा को आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब विराट कोहली का साथ देने टिम डेविड आए हैं।
10:22 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: 110 पर आरसीबी को दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 26 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं।
10:19 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: 21 गेंदों में पडिक्कल का पचासा
देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 21 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं।
10:09 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 20 और देवदत्त पडिक्कल 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
09:46 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों फिल सॉल्ट को कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
09:41 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
09:24 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 202 रन का लक्ष्य
आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में खेला जा रहा है। पहले ही मुकाबले में हैदराबाद ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
09:20 PM, 28-Mar-2026
RCB vs SRH Live Score: नौवां विकेट गिरा
सनराइजर्स को नौवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने विराट कोहली के हाथों अनिकेत वर्मा को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब डेविड का साथ देने जयदेव उनादकट आए हैं।