RCB W vs MI W Highlights: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया, मैथ्यूज और शिवर ने लगाए अर्धशतक
WPL Highlights, RCB vs MI Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
लाइव अपडेट
मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया
मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हरा दिया है। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो मैच के बाद मुंबई के पास चार अंक हैं, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।RCB W vs MI W Live Score: मैथ्यूज और शिवर के बीच शतकीय साझेदारी
हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ब्रंट के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेजी से रन बना रही हैं। मैथ्यूज का अर्धशतक हो चुका है। वहीं, नेट शिवर भी अर्धशतक के करीब हैं। मुंबई की टीम भी जीत के करीब पहुंच गई है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 151 रन है।RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का स्कोर 100 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। हीली मैथ्यूज और नेट शिवर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में हैं और तेजी से रन बना रही हैं। मुंबई के लिए यह मैच जीतना अब बेहद आसान होगा।Clean striking 💥@MyNameIs_Hayley on a roll with the bat too!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/zKmKkNrJkZ#TATAWPL | #MIvRCB pic.twitter.com/ONSZ5ZA6MT
RCB W vs MI W Live Score: हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया
हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अपनी पारी में अब तक आठ चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई को बहुत बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है और यह टीम लगातार दूसरे मैच में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।RCB W vs MI W Live Score: मैथ्यूज और शिवर ने संभाली मुंबई की पारी
हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ने मुंबई की पारी संभाली है। दोनों अच्छी गति से रन बना रही हैं और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रही है। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 76 रन है। मैथ्यूज 38 और शिवर 15 रन बनाकर खेल रही हैं।Clean striking 💥@MyNameIs_Hayley on a roll with the bat too!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/zKmKkNrJkZ#TATAWPL | #MIvRCB pic.twitter.com/ONSZ5ZA6MT
RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। हीली मैथ्यूज और नेट शिवर क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर मुंबई को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगी। मुंबई के लिए 156 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं होगा। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है।RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा
45 रन के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा है। यास्तिका भाटिया 19 गेंद 23 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। प्रीति बोस ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब हीली मैथ्यूज के साथ नेट शिवर क्रीज पर हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर मुंबई को बेहतर स्थिति में ले जाना चाहेंगी।RCB W vs MI W Live Score: मुंबई की शानदार शुरुआत
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने शानदार शुरुआत की है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज की जोड़ी शानदार लय में दिख रही है और दोनों तेजी से रन बना रही हैं। चार ओवर में मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए मुंबई ने 34 रन बना लिए हैं।RCB W vs MI W Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
156 रन के लक्ष्य का पीछछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों तेजी से रन बना रही हैं। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी ने मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा
अमेलिया केर ने मेगन शूट को आउट कर आरसीबी की पारी 155 रन पर समेट दी है। स्मृति मंधाना की टीम इस मैच में 18.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। मेगन शूट 14 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने उन्हें अमेलिका केर की गेंद पर स्टंप आउट किया। अब मुंबई के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य है।पहली पारी में क्या हुआ?
ऑरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत ठीक-ठाक थी। पहले विकेट के लिए सोफी डिवाइन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद इस टीम ने चार रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए और बैकफुट में आ गई। साइका इशाक और हीदर नाइट ने दो-दो विकेट लेकर मैच में मुंबई की पकड़ मजबूत की। हालांकि, आरसीबी की बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलना जारी रखा। ऋचा घोष 26 गेंद में 28, कनिका अहूजा 13 गेंद में 22, श्रेयांका पाटिल 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में मेगन शूट ने 14 गेंद में 20 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए। वहीं, साइका इशाक और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेट शिवर और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट झटके। हालांकि, नेट शिवर और जिंतिमनि कलिता ने 10 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।
.@MyNameIs_Hayley starred with the ball & was @mipaltan's Top Performer from the first innings of the #MIvRCB clash. 👌 👌 #TATAWPL
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023
A summary of her bowling performance 🔽 pic.twitter.com/EbqUJf5xkq