फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराया, विराट और पडिक्कल के शानदार अर्धशतक

Fri, 24 Apr 2026 11:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:01 PM IST
खास बातें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए।

विज्ञापन
RCB vs GT IPL Live Score: Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates
विराट कोहली - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

11:00 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Highlights: आरसीबी की गुजरात पर शानदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की।
10:44 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका

आरसीबी को पांचवां झटका मानव सुथार ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 175 रन है।
विज्ञापन
10:41 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने जितेश शर्माको मानव सुथार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
10:38 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह 44 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर रजत पाटीदार और जितेश शर्मा मौजूद हैं।
10:32 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 27 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं।
10:18 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने 28 और विराट कोहली ने 30 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना पाए। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
09:33 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
09:17 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: गुजरात ने आरसीबी को दिया 206 रनों का लक्ष्य

गुजरात ने आरसीबी के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड और सुयश  ने एक-एक विकेट झटके।
08:56 PM, 24-Apr-2026

RCB vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने हेजलवुड के हाथों वाशिंगटन सुंदर को कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर लौटे। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed